BOX OFFICE: 'पद्मावत' को ओपनिंग के साथ.. इतने करोड़ का भारी नुकसान!
साल की सबसे बड़ी विवादित और बहुप्रतीक्षित फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार भी मिल रहा है। बता दें, फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.. लेकिन अभी फिल्म को लगभग 4 राज्यों ने बैन कर रखा है।
लिहाजा, 4 राज्यों में राजपूत करणी सेना के विरोध के चलते फिल्म को फर्स्ट डे करीब 10 से 12 करोड़ का नुकसान हुआ। ट्रेड एनालिस्टों ने अनुसार.. फिल्म को यदि बिना किसी विवाद के रिलीज किया जाता.. तो 30 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती थी।

देखना दिलचस्प होता है कि आखिर फिल्म को बैन करने का यह विवाद कब तक चलता है.. क्योंकि फिल्म तो रिलीज हो चुकी है.. और शानदार प्रदर्शन भी कर रही है। बता दें, दो दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications