होम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाठशाला'
इरोज इंटरनेशनल प्रेजेंट्स व पेपरडॉल इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'पाठशाला' की डीवीडी होम वीडियो पर रिलीज की है। इस मौके पर फिल्म के निर्माता शिरा खान व निर्देशक हैं मिलिंद उकी उपस्थित हुए.
शाहिद कपूर, आयशा टाकिया व नाना पाटेकर अभिनीत यह फ़िल्म उन दर्शको के लिए है जो दर्शक थियेटर में इस फ़िल्म को नही देख पाये थे, वो दर्शक अब होम विडियो में इस फ़िल्म को देख सकते हैं.
यह फ़िल्म आज की हमारी शिक्षा प्रणाली पर एक तीखा प्रहार है. विद्यार्थी व शिक्षक के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए, पाठशाला में यह भी बहुत ही ख़ूबसूरती से दिखाया गया.
199 रुपये मूल्य पर उपलब्ध इस डीवीडी में अंग्रेजी व अरबी भाषा में सब टाइटिल भी हैं.


Click it and Unblock the Notifications











