Paatal Lok विवाद- बीजेपी नेता ने विराट कोहली को दी अनुष्का शर्मा से तलाक लेने की सलाह?
'पाताल लोक' सीरीज जब से रिलीज हुई है वो अपने दो कारणों से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। एक तो ये है कि सीरीज काफी ज्यादा शानदार है और दूसरा इससे जुड़ा विवाद जो कि बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से जुड़ा हुआ है। लेकिन अब इस मामले के लपेटे में अनुष्का शर्मा के साथ उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भी आ चुके हैं।
गौरतलब है कि इस सीरीज को लेकर बीजेपी विधायक का आरोप है कि बिना उनकी इजाजत उनकी तस्वीर इस सीरीज में इस्तेमाल की गई है और उनको एक अपराधी के साथ दिखाया गया है। लेकिन अब बीजेपी नेता ने विराट कोहली को ये हिदायत दी है कि वो अनुष्का शर्मा से तलाक ले लें।

इसके बाद ये मामला काफी तेजी से सामने आ रहा है लोग इस सब के बीच काफी उलझ गए हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा हैं और उनको इसके रिलीज के बाद से ही काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











