इस मराठी फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका, 25 से ज्यादा जीते अवॉर्ड, अब OTT पर भी करेगी कब्जा!

Paani Marathi movie on OTT: राजश्री एंटरटेनमेंट ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म 'पाणी' के जरिए जबरदस्त एंट्री की है। इस फिल्म का प्रोडक्शन उन्होंने पर्पल पेबल पिक्चर्स और कोठारे विजन प्रा. लि. के साथ मिलकर किया है। आते ही 'पाणी' ने अपनी खास कहानी और सेंसिटिव मुद्दे से सबका दिल जीत लिया।
'पाणी' की कहानी
फिल्म 'पाणी' मराठवाड़ा के हनुमंत केंद्रे के जिंदगी से इंस्पायर्ड है, जिन्हें "जलदूत" के नाम से जाना जाता है। ये सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि यह फिल्म समाज को पानी बचाने और उसके महत्व का मैसेज देती है। इस फिल्म का डायरेक्शन किया है आदिनाथ कोठारे ने, जो खुद फिल्म में भी अहम रोल भी निभा रहे हैं।
'पाणी' ने जीते कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स
इस फिल्म ने अब तक 25 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और कई दूसरे नामी और प्रतिष्ठित अवॉर्ड शामिल हैं। फिल्म की मिली लोकप्रियता और तारीफों ने इसे 2024 की सबसे चर्चित मराठी फिल्मों में शामिल कर दिया है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड (66वां): पर्यावरण पर बनी बेस्ट फीचर फिल्म
न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल: आदिनाथ कोठारे को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट साउंड डिजाइन और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
झी चित्र गौरव अवॉर्ड्स: बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट संगीत, गीतकार और ध्वनि
रेडियो सिटी सिने अवॉर्ड्स (सीजन 8): बेस्ट सिंगर और बेस्ट फिल्म
मटा सन्मान: बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, संगीत और गीतकार
NDTV मराठी अवॉर्ड्स: बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, कहानी और एडिटिंग
डायरेक्टर आदिनाथ कोठारे ने जताया आभार
आदिनाथ कोठारे ने फिल्म की सफलता पर कहा- "इस कामयाबी का पूरा श्रेय हमारी टीम और दर्शकों को जाता है। मैं दिल से सभी दर्शकों, और हमारे सहयोगियों- नेहा बड़जात्या, प्रियंका चोपड़ा जोनस, डॉ. मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा का धन्यवाद करता हूं।"
अब ओटीटी पर देख सकते हैं 'पाणी'
जिन दर्शकों को यह फिल्म सिनेमाघर में देखने का मौका नहीं मिला, उनके लिए यह अब Amazon Prime Video पर अवेलेबल है। खास बात ये है कि फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म एक सोशल मुद्दे पर आधारित है, लेकिन फिर भी इसमें एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, इमोशनल गहराई और दमदार एक्टिंग का शानदार मेल देखने को मिलता है।
दमदार स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम
एक्टर्स: आदिनाथ कोठारे, रुचा वैद्य, सुबोध भावे, रजित कपूर, किशोर कदम, नितीन दीक्षित, सचिन गोस्वामी, श्रीपाद जोशी, विकास पांडुरंग पाटिल
कहानी: नितीन दीक्षित और आदिनाथ कोठारे
प्रोड्यूसर: नेहा बडजात्या, दिवंगत रजत बडजात्या, प्रियंका चोपड़ा जोनस, डॉ. मधु चोपड़ा
को-प्रोड्यूसर: महेश कोठारे और सिद्धार्थ चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications











