पान सिंह तोमर जी को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाईयां
इरफान खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पान सिंह तोमर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और उसके बाद ऑस्कर्स में जाने की जंग भी लड़ी। लेकिन अफसोस फिल्म को ऑस्कर्स की रेस में शामिल नहीं होने दिया गया। तिग्माशू धूलिया सहित पूरी फिल्म की टीम को इस बात से काफी निराशा हुई लेकिन हाल ही में जब फिल्म को 60 वें नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान बेस्ट फिल्म और इरफान खान को फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिगं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो तिग्माशू के साथ ही इरफान खान की खुशी का ठिकाना ना रहा। इरफान खान ने फिल्म में एक पुलिस जवान का किरदार निभाया था जो कि अपने कुछ पारिवारिक मसलों के चलते चंबल का एक खूंखार डकैत बन गया था। इरफान खान की इस फिल्म को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स ने भी कई सारे अच्छे कमेंट्स दिये थे। फिल्म में हुमा कुरैशी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
पान सिंह तोमर को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर और साथ ही इरफान खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी हर एक भारतवासी को है। जिसने जिसने भी ये फिल्म देखी है सभी ने कहा कि फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग बेहतरीन है। इरफान खान और पान सिंह तोमर फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने की खबर सुनने के बाद लोगों ने ट्विटर पर जमकर फिल्म की और साथ ही इरफान खान की जमकर तारीफ की है। श्री प्रसाद नायर जी ने ट्वीट किया है "मैं पान सिंह तोमर और इरफान खान के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से यही चाहता था।" नबीर अदेनी ने ट्वीट किया "पान सिंह तोमर साल 2012 में रिलीज हुई मेरी पसंदीदा फिल्म में से एक है। इरफान खान और तिग्मांशू धूलिया को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।"
शालिनी शर्मा ने ट्वीट किया है मैं पान सिंह तोमर द्वारा बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बहतु खुश हूं। ये एक बेहतरीन फिल्म थी लेकिन गलत मार्केटिंग की वजह से फिल्म थोड़ी फीकी पड़ गयी। आशका गोरड़िया जो कि एक टीवी एक्टर हैं ने ट्वीट किया पान सिंह तोमर को नेशनल अवॉर्ड मिला है बेस्ट फिल्म के लिेए और इरफान खान को बेस्ट एक्टर का। दोनो पूरी तरह से इस अवॉर्ड के हकदार हैं। बधाई हो। निखिल आडवाणी ने लिखा है इरफान खान को बहुत सारी बधाईयां और बेस्ट विशेस नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए। अब तो घमासान जश्न होगा। सिबांगी दास ने लिखा है इरफान खान को बधाई हो कि उन्होंने पान सिंह तोमर के लिेए नेशनल अवॉर्ड जीता। उनके टैलेंट के लिए ये अवॉर्ड उन्हें कबका मिल जाना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications












