पान सिंह तोमर ऑस्कर्स नहीं गये तो क्या नेशनल अवॉर्ड तो जीता
तिग्मांशू धूलिया की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पान सिंह तोमर को फिल्म क्रिटिक्ट द्वारा काफी तारीफें मिलीं। इरफान खान को फिल्म में बतौर डाकू के किरदार में काफी पसंद भी किया गया। हालांकि पान सिंह तोमर को बेहतरीन फिल्म होने के बावजूद ऑस्कर्स में एंट्री नहीं मिली लेकिन हाल ही में हुए नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान पान सिंह तोमर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला साथ ही इरफान खान को फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला जो कि उन्होंने मराठी फिल्म अनुमति के एक्टर विक्रम गोखले के साथ शेयर किया। पान सिंह तोमर में इरफान खान ने चंबल घाटीके सबसे बड़े और मशहूर डकैत पान सिंह तोमर का किरदार निभाया था। अनुमती फिल्म में भी विक्रम गोखले ने भी बेहतरीन एक्टिंग की थी और इसीलिेये इस फिल्म के लिए विक्रम को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
पान सिंह तोमर को जब नेशनल अवॉर्ड मिले तो फिल्म को पसंद करने वालों का एक ही रिएक्शन था कि भले ही ऑस्कर्स में पान सिंह तोमर को एंट्री नहीं मिली लेकिन फिर भी आखिर नेशनल अवॉर्ड में तो फिल्म ने अपना जलवा दिखा ही दिया। कुछ लोगों का कहना था कि बर्फी को ऑस्कर्स में भेजा गया लेकिन वहां पर ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अगर पान सिंह तोमर को भेजा जाता तो शायद कुछ हो सकता था। बर्फी से ज्यादा अच्छी फिल्म थी पान सिंह तोमर ये ऑस्कर्स में जाती तो कुछ हो सकता था। आशीष रायकर ने ट्विटर पर लिखा है "बर्फी ऑस्कर्स में गयी लेकिन कुछ नहीं कर पायी। मुझे लगता है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड को जीतने वाली पान सिंह तोमर बेहतर च्वाइस हो सकती थी।" निखिल आडवाणी ने लिखा है "ढेर सारी बधाईयां और बेस्ट विशेस इरफान खान को। अब तो घमासान जश्न होगा।"

इस तरह से कई लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये पान सिंह तोमर को जीतने पर ढ़ेर सारी बधाइयां दी हैं। पान सिंह तोमर ने तो नेशनल अवॉर्ड्स में बाजी जीत ही ली साथ ही वक्की डोनर को भी तीन नेशनल अवॉर्ड्स मिले। पान सिंह तोमर की कहानी एक पुलिस फोर्स के जवान पान सिंह तोमर पर आधारित है। जो कि अपने गांव में निजी दुश्मनी के चलते बंदूक हाथ में उठा लेता है और बन जाता है चंबल का एक मशूहर डाकू। फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications











