..................... Paan Singh Tomar | Tigmanshu Dhulia | Ambika Soni | Information and Broadcasting Minister | पान सिंह तोमर | तिगमांशु धुलिया | अंबिका सोनी | सुचना एवं प्रसारण मंत्री - Hindi Filmibeat

अंबिका सोनी भी हुईं पान सिंह तोमर मुरीद

तिगमांशु धुलिया की फिल्म पान सिंह तोमर की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म ने समीक्षको के साथ साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया है। लेकिन इस फिल्म की टीम को खुश होने की एक और वजह मिल गई है। ये वजह कोई और नहीं बल्कि सुचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ही हैं। अंबिका सोनी ने खुद इस फिल्म के निर्देशक से फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग की ख्वाहिश की है।

इस फिल्म को महादेव ऑडिटोरियम में सुचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के लिए खास तौर पर दिखाया जाएगा। इस अवसर पर इस फिल्म के निर्देशक और एक्टर इरफान खान मौके पर मौजूद रहेंगे। इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिल रहा है इस बात का अंदाजा इसी आंकड़े से लगया जा सकता है कि इस फिल्म ने अब तक 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जबकि इसे केवल 4.5 करोड़ की लागत से बनाया गया था।

अब तो इस फिल्म की टीम का यह कहना है कि यह फिल्म इस साल ऑस्कर के लिए जरूर नामंकित होगी। इस फिल्म ने भारत के धावक पान सिंह तोमर के जीवन के सफर को दिखाया गया है। किस तरह से उसे ना चाहते हुए भी बगावत का रास्ता अपनाना पड़ता है और अंत में उसे मौत ही मिल ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X