इरफान खान चले अब हॉलीवुड की ओर
फिल्म 'पान सिंह तोमर' की सफलता के बाद एक्टर इरफान खान के सितारे बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। अब उन्हे हॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी प्रस्ताव मिलने लगे हैं।
इरफान ऐंग ली और मार्क वेब जैसे हॉलीवुड फिल्म मेकर्स की फिल्म में काम कर रहे हैं। वेब की फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' में वह सहायक अभिनेता की भूमिका में हैं। पान सिंह तोमर की दमदार भूमिका के लिए उन्हें अमेरिकी टीवी शो इन ट्रीटमेंट की तरफ से भी उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है।
खबर तो यह भी है कि हॉलीवुड के कई और निर्देशक भी उन्हें अपनी फिल्म का प्रस्ताव देने की तैयारी में हैं। उम्मीद करते हैं बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी इरफान अपने अभिनय से सबकी बोलती बंद कर दें।


Click it and Unblock the Notifications