'पान सिंह तोमर' की गूंज खाड़ी देशों तक
भारत में फिल्म समीक्षकों और दर्शकों का प्यार पा लेने के बाद फिल्म पान सिंह तोमर को अब खाड़ी देशों में रिलीज किया जा रहा हैं। इरफान खान की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया, इसकी डिमांड भी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
फिल्म की इस पॉपुलेरिटी को भुनाने के लिए अब निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने इस फिल्म को खाड़ी देशों में भी पर्दे पर दिखाए जाने का फैसला किया है। इस सप्ताह यह फिल्म वहां भी रिलीज कर दी जाएगी।
इस फिल्म को तिग्मांशु ने करीब 4.5 करोड़ रुपए की लागत में तैयार किया है और इसने अब तक 9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
आपको बता दें कि यह फिल्म पान सिंह तेमर के जीवन से ही प्रेरित है जो भारत का धावक था जिसने दौड़ जैसे खेल में भारत का नाम उंचा किया था लेकिन उसके बाद भी वह गुमनामी के अंधेरों में रहा। मजबुरी में फिर उसने बगावत कर दी।


Click it and Unblock the Notifications