छोटा सा किरदार दिलाने के बदले इरफान ने एक्ट्रेस के साथ बढ़ाई अंतरंगता

भास्कर डॉट कॉम की खबर के अनुसार इरफान ने ममता पटेल नाम की एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती अंतरंगता बढ़ाने की कोशिश की। एक्ट्रेस ममता कोई और नहीं बल्कि पान सिंह तोमर में कर्नल मसंद की पत्नी का छोटा सा किरदार निभाया है। ममता वहीं हैं जिन्हें फिल्म में पान सिंह आईसक्रीम पहुचाने जाता है। ममता ने यह भी कहा है कि इरफान ने उनसे फिल्म में अच्छा रोल दिलाने का वादा किया था।
इसके बाद इस एक्ट्रेस ने कहा कि इस रोल के बदले उन्हें इरफान के साथ आउटडोर शूटिंग के दौरान काफी वक्त बिताना पड़ता था। ममता ने का कहना है कि वो और इरफान शूट के दौरान करीब 15 दिन तक साथ ही थे, लेकिन उस दौरान केवल दो सीन ही शूट किए गए।
इस दौरान ममता को लगा कि उनका रोल और बढ़ाया जाएगा। कुछ सींस और उनपर फिल्माएं जाएंगे लेकिन बाद में उन्हें पता चला की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इसबात का खुलासा पहले ही करना चाहती थी, मगर इरफान ने उनका मुंह बंद करवाने के लिए उन्हें दूसरी फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया।
अब इरफान एक्ट्रेस को इस मामले में मुंह न खोलने के लिए धमका रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें इस संबंध में काफी फोन भी आ रहे हैं और उनपर इस बात का दबाव डाला जा रहा है कि इस बात का वह जिक्र किसी और के साथ ना करें। ना ही वह मीडिया में जाएं और ना ही पूलिस को किसी भी तरह की सुचना दें।
इन सारी बातों से परेशान होकर ममता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने इस आरोप को हल्के में लिया है। इस घटना के बारे में इरफान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ममता केवल पब्लिसिटी के लिए ही ऐसा कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications