पान सिंह तोमर सच्ची श्रद्धांजली हैः अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'पान सिंह तोमर' काफी पसंद आई। अमिताभ का कहना है कि पान सिंह तोमर का इससे बेहतर चित्रण नहीं किया जा सकता। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर इरफान खान के अभिनय की भी जमकर तारीफ की है और इसे एक महाकाव्य कहा है।
अमिताभ ने कहा कि यह फिल्म प्रेरणादायक और उन दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति एक सच्ची श्रद्वांजलि है, जो कभी भी सुखिर्यों में नहीं रहे। अमिताभ ने 'पान सिंह तोमर' की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में नए और काफी
प्रतिभाशाली चेहरों को मौका दिया गया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इमरान खान ने भी बेहद प्रभावशाली अभिनय का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है कि निर्देशन और प्रदर्शन में ऐसा संयम, लेकिन विषय की प्रकृति पर ऐसा प्रभाव। किसी की जिंदगी का बेहतरीन चित्रण। यह फिल्म काफी प्रेरणादायक है और उन दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति एक सच्ची श्रद्वांजलि है, जो कभी भी सुखिर्यों में नहीं रहे। लेकिन उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया।


Click it and Unblock the Notifications