पान सिंह तोमर से बॉक्स ऑफिस में आया तूफान
तिग्माशु धुलिया की फिल्म पान सिंह तोमर ने पहले ही समीक्षको का दील जीत लेने के बाद भी उसे दर्शक नहीं निले लेकिन फिर अचानक ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का रूख भी पर्दे पर होने लगा। इस समय बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म का राज चल रहा है।
इस फिल्म ने वीकएंड पर करीब 4.25 करोड़ की कमाई कर ली है। हो सकता यह आकड़ा अभी काफी उपर चला जाए। इस फिल्म ने शुक्रवार को 98 लाख, लेकिन रविवार आते हुए यह आकड़ा 2 करोड़ से भी उपर पहुंच गया। इस फिल्म को लेकर काफी जगहो पर प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन एक इंसान से डाकू बनने की कहानी लोगों को काफी पसंद आई।
सिमित बजट में बनी इरफान खान की इस फिल्म को बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन ने भी काफी पसंद किया, सिनेमाई व्यावसाईयों का मानना है कि अभी यह फिल्म काफी दौड़ लगाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications