अमिताभ कर रहे हैं बिग प्लान

जी हां इस चैरिटेबल ट्रस्ट का एक मात्र उद्देश्य होगा देश के जरूरतमंद स्पोर्ट्स पर्सन की मदद करना जो हमारे देश का नाम उंचा करते हैं। यह ट्रस्ट रिटायरमेंट के बाद भी जरूरतमंद स्पोर्ट्सपर्सन और एथलीट की मदद करेगा।
आपको बता दें कि तिग्मांशु ने इरफान खान को लेकर फिल्म 'पान सिंह तोमर' बनाई है, जो इसी सब्जेक्ट पर हमारा ध्यान ले जाती है। यह डाकू पान सिंह तोमर पर बेस्ड सच्ची घटना है। जब इस फिल्म को बिग बी ने देखा तब से वह इस फिल्म के कायल हो गए हैं।
धूलिया का भी कहना है कि इस ट्रस्ट का सारा क्रेडिट बच्चन सर को जाता है। 'पान सिंह तोमर' देखने के बाद वह स्पोर्ट्सपर्सन के लिए काफी फिक्रमंद दिखे। हम सब मिलकर ऐसे लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसीलिए हम यह ट्रस्ट शुरू करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications