'पा' ने बनाया प्राजेरिया विशेषज्ञ

इस फिल्म के आने के बाद बिहार सरकार ने प्रोजिरया से पीड़ित दो बच्चों को सहयाता का ऐलान किया। फिल्म में मख्य भूमिका निभाने वाले अमिताभ बच्चन के लुक के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे का लुक इस तरह का नहीं होता।
बालकी ने कहा, "मैं खुश हूं कि मेरी फिल्म ने पूरे फिल्म उद्योग को प्रोजेरिया का विशेषज्ञ बना दिया। हम जानते हैं कि इस बीमारी से पीड़ित बच्चे किस तरह दिखते हैं। हमने काफी अध्ययन के बाद यह लुक चुना।" गौरतलब कि इस फिल्म में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन और विद्या बालन ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन आर बालकृष्णन पा प्राजेरिया फिल्म निर्देशक विद्या बालान film director paa progeria r balkrishnan vidya balan


Click it and Unblock the Notifications