20 देशों में प्रदर्शित होगी फिल्म 'पा'
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पा' शुक्रवार को 700 प्रिंट्स के साथ 20 देशों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ ने प्रोगेरिया बीमारी से पीड़ित 13 वर्षीय बच्चे का किरदार किया है।
'एबी कोर्प लिमिटेड' की फिल्म 'पा' को 'रिलायंस बिग पिक्चर्स' के सहयोग से बनाया गया है। भारत सहित ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इसका प्रदर्शन होगा।
आर. बालकृष्णन निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और विद्या बालन, अमिताभ के अभिभावकों के रूप में दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन पा बॉलिवुड विद्या बालन bollywood paa vidya balan


Click it and Unblock the Notifications