ट्रेलर: 'P Se PM Tak'..जब वैश्या के में हाथों जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी
[बॉलीवुड न्यूज] 'पी से पीएम तक' एक राजनीतिक व्यंग्य है। कुंदन शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों एवं समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में राजनीति जैसे गंभीर मुद्दों को निशाना बनाया गया है।
'पी से पीएम तक' कहानी है एक वेश्या की, जो मात्र 4 दिनों में मुख्यमंत्री बन जाती है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं मीनाक्षी दीक्षित। इनके अलावा फिल्म में आपको भारत जाधव और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
यह फिल्म 29 मई 2015 को रिलीज होने वाली है। बता दें, कुंदन शाह इससे पहले जाने भी दो यारो और क्या कहना जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं।
नीचे देंखे ट्रेलर-
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/iDXBe7n5BZE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications