पीके: संजय-आमिर बनाम संजय-शाहरूख
एक बार फिर से अभिनेता संजय दत्त अपने फेवरट निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ जुड़ गये हैं। इस बार फिल्म का नाम है पीके जिसमें लीड रोल आमिर खान कर रहे हैं। जो कि एक पियक्कड़ किस्म का इंसान है और भगवान को खोज रहा है। हर बार की तरह इस बार भी आमिर खान अलग अंदाज में दिख रहे हैं।
फिल्म का पहला लुक अभी से ही लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें आमिर खान पीले रंग के घाघरा के ऊपर कोट पहने नजर आ रहे हैं। लंबे अरसे के बाद आमिर खान की फिल्म में उनके साथ कोई बड़ा एक्टर काम कर रहा है। तो वहीं संजय दत्त राजस्थानी के रोल में हैं।
इस फिल्म के कारण ना चाहते हुए भी आमिर खान की तुलना शाहरूख खान से होने लगी है। क्योंकि पर्दे पर शराबी की भूमिका को ऐतिहासिक बनाने वाले केवल किंग खान हैं।
फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गयी है। आमिर खान अपने विचित्र गेटअप के साथ फिल्म को शूट कर रहे हैं। आमिर खान ने जहां राजकुमार हिरानी के साथ सफल फिल्म 3 इडियटस दी है तो वहीं संजय दत्त ने को राजकुमार की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई जैसी ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। देखते हैं इस बार पीके से क्या कमाल होता है। फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
