नए साल पर OYO ने निकाली नई पॉलिसी, अविवाहित कपल को नहीं मिलेगी एंट्री

OYO New Policy 2025

OYO New Policy 2025: OYO होटल के आए दिनों कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ओयो में मैरिज और अनमैरिड कपल की एंट्री हो जाती थी। जिसके बाद से कई ऐसे मामले सामने आये जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए थे। वहीं अब नए साल पर OYO ने नई पॉलिसी निकाली है। जो अविवाहित कपल के लिए शायद अच्छी ना हो।

जी हां, बता दें कि ओयो ने अपनी चेक इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है और इस बदलाव की शुरुआत सबसे पहले मेरठ में देखी गई है। बताया जा रहा है कि अब अविवाहित कपल को ओयो में एंट्री नहीं मिलेगी।

ओयो की नई पॉलिसी के मुताबिक अब होटल में चेकइन करने वाले कपल को अपना वैध पहचान पत्र के साथ ही अपने रिश्ते का प्रमाण पत्र दिखाना भी अनिवार्य हो गया है। चाहें आप बुकिंग ऑनलाइन करें या ऑफ लाइन आप जब भी होटल जाएंगे तब आपको अपने पहचान पत्र के साथ ही अपने रिश्ते का सर्टिफ़िकेट भी देना होगा। इतना ही नहीं OYO ने अपने पार्टनर होटलों को आदेश भी दिया है कि जो भी कपल अपना रिलेशन कंफर्म नहीं करता है तो होटल उनकी बुकिंग अस्वीकार कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पावस शर्मा ने पीटीआई को बताया कि ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार अतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने में प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत और निजी स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन हम उन सूक्ष्म बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को पहचानते हैं। हम समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करते रहेंगे।

ओयो का कहना है कि इस कदम से काफी बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। खास तौर पर परिवार, टूरिस्ट, धार्मिक यात्रियों और स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा वातावरण मिल पाएगा। इसी के साथ कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से ग्राहक लंबे समय तक विश्वास के साथ ठहर सकते हैं। इतना ही नहीं OYO अब अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटल को ब्लैकलिस्ट करेगा। साथ ही बिना अनुमति जो भी OYO का नाम इस्तेमाल करेगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: oyo viral news trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X