'ओये लक्की ' की न्यूयार्क में धूम
लंदन। निदेशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ओए लक्की ! लक्की ओए' का चयन न्यूयार्क के एक भव्य समारोह में दिखाने के लिए किया गया है।
न्यूर्याक के म्यूजियम ऑफ माडर्न आर्ट (मोमा) में यह फिल्म शुक्रवार को दिखाई जाएगी। इस भव्य समारोह का नाम 'द न्यू इंडिया' रखा गया है।
बनर्जी ने बताया कि वह 'ओए लक्की ! लक्की ओए' के 'मोमा' में होने जा रहे प्रदर्शन से काफी खुश हैं। यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 2007 में फिल्म 'खोसला का घोसला' का वहां प्रदर्शन किया गया था। उस वक्त उस समारोह का नाम 'राइजिंग इंडिया' रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ओए लक्की लक्की ओए दिबाकर बनर्जी निदेशक न्यूयार्क bollywood director dibakar banerjee indian films new york oye lucky lucky oye screening


Click it and Unblock the Notifications