फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के घर से 1.20 करोड़ रुपए चोरी

काजोल-अजय देवगन के घर पर पांच लाख की चोरी, 17 कंगन चोरी
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरीशचंद्र परमाले ने मीडिया से कहा कि हां यह सच है कि कौशिक के घर से करोड़ो की चोरी हुई है। चोरी का शक कौशिक के नौकर साजन कुमार पर है जो कि फरार है, हमने उसको पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। टीम को महाराष्ट्र से बाहर भी भेजा गया है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि कौशिक इतने सारे रूपयों का घर में कर क्या रहे थे?
मालूम हो कि अभी हाल ही में काजोल के घर से भी उनके सोने के कंगन चोरी हुए थे जिसे कि उनके ही नौकर ने चुराया जिसे भी पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पकड़ा था। फिलहाल कौशिक का अपराधी कब पकड़ा जाता है?


Click it and Unblock the Notifications