DHAMAKA: बाहुबली 2 की शानदार शुरुआत.. 350 % से बाहुबली हुआ पीछे!
बाहुबली 2 के अब तक 3.3 मिलियन टिकट बिक चुके हैं, जबकि हर घंटे यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।फिल्म ने इसके साथ ही रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
शुक्रवार को साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और जैसी की उम्मीद थी, फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। लोग धड़ाधड़ फिल्म की टिकट बुक कर रहे हैं।
['बाहुबली 2' की धमाकेदार ओपनिंग.. शुक्रवार को ही तोड़ दिया रिकॉर्ड!]
फिल्म देशभर में लगभग 6000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है और एडवांस टिकट बुकिंग में फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है। बुक माई शो की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तक फिल्म की लगभग 3.3 मिलियन टिकट खरीदी गई है। बता दें, यह आंकड़ा बाहुबली (पहली फिल्म) से लगभग 350 प्रतिशत ऊपर है।

बाहुबली 2 को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है। लिहाजा, फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications