..................... Over 25,000 actors wants to be Poonam Pandey's hero - Hindi Filmibeat

कौन बनेगा पूनम पांडे का हीरो.. 25 हजार 'एक्टर्स' बेकरार..

[बॉलीवुड न्यूज] 'कौन बनेगा पूनम का हीरो'..यह एक कॉटेस्ट है, जिसके जरीए आगामी फिल्म 'हेलन' के लिए पूनम पांडे का हीरो यानि की को-स्टार चुना जाएगा। लिहाजा, यदि आपको भी इस मौके का फायदा उठाना है तो तुरंत एप्लाई करें।

फिल्म निर्माता सुरेश नकुम का कहना है कि पूनम पांडे का जोड़ीदार ढूंढने के लिए 'कौन बनेगा पूनम का हीरो' नाम से रखी गई कॉटेस्ट के लिए 25,000 से ज्यादा लोगों ने एप्लाई किया है।

उन्होंने बताया, 'कौन बनेगा पूनम का हीरो' को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह फिल्म की टीम के लिए पॉजिटिव बात है। यहां तक कि मैंने शूटिंग शुरू होने से पहले किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर भी इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं देखी।

कभी SRK तो कभी क्रिकेट, NUDE होने के लिए हमेशा तैयार पूनम पांडे

साथ ही उन्होंने पूनम और उनकी फैन फॉलोइंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूनम का हीरो बनने की कोशिश में उनके 25,000 से अधिक फॉलोअर्स ने अपनी वाीडियो एवं ऑडियो क्लिप अपलोड की।

इस कॉटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी को अपना 2 मिनट का वीडियो अपलोड करना है। जिसमें उन्हें किसी फिल्म की सीन या डॉयलोग बोलना है। बहरहाल, अब देखना है कि किस खुशनसीब को यह मौका मिलता है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X