'सिर्फ दर्शकों से मिलने वाले प्यार की बदौलत ही आउटसाइडर्स बॉलीवुड में सर्वाइव कर सकते हैं'
जोया अख्तर की गली बॉय में रैपर एमसी शेर के रूप में अपने शानदार अभिनय से सुर्खियों में आए, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को उनके काम के लिए खूब तारीफें मिलीं। अपने काम के लिए हर तरफ से मिलने वाली वाह-वाही ने उन्हें यश राज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 में लीड रोल दिलाया, जिसमें वे नए बंटी का किरदार निभा रहे हैं! सिद्धांत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद(नेपोटिज्म) और यहां पहचान बनाने के लिए उनके जैसे आउटसाइडर्स के संघर्ष के बारे में खुल कर बात की, जिससे उन्हें भी गुजरना पड़ा।
सिद्धांत स्पष्ट रूप से कहते हैं, "यह एक नोन फैक्ट है कि आउटसाइडर्स को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में अधिक समय लगता है। मैंने ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जिनमें गज़ब का टैलेंट होने के बावजूद लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें एक लंबे कठिन दौर से गुजरना पड़ा। अपना ब्रेक मिलने से पहले मैंने भी सालों तक संघर्ष किया है, जिसने सही मायने में मुझे मजबूत बनाया।"

हैंडसम सिद्धांत ने एक एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए और सशक्त बनाने के लिए अपने मेंटर्स को तहे दिल से धन्यवाद दिया। वह कहते हैं, "मेरे करियर की शुरुआत में अपॉर्चुनिटीज (मौके) देने के लिए मैं जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का हमेशा आभारी रहूंगा।
अगर मेरे सिर पर उनका हाथ न होता तो आज मैं कुछ नहीं होता। मुझे पता है कि मैं उन खुशकिस्मत स्ट्रगलर्स में से हूं जिन्हें वह मौका मिला जिसके वास्तव में हम हकदार हैं। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्हें मौका नहीं मिल सका। यह दुखद है लेकिन सच है।"


Click it and Unblock the Notifications











