बद से बदतर हो गई है हिंदी : जूही चावला

Juhi Chawla
बॉलीवुड की अभिनेत्री जूही चावला ने नई एनिमेशन फिल्म 'रामायण- द एपिक' में सीता के चरित्र को अपनी आवाज दी है। उनका कहना है कि हिन्दी का स्तर प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जूही ने आईएएनएस को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, "यह एनिमेशन फिल्म है और इसमें एक अति सुंदर चरित्र को मैने आवाज दी है। इसके लिए मुझे राजी होने में दो मिनट का भी समय नहीं लगा। यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी। "

जूही कहती हैं, "हमारी हिन्दी भाषा का स्तर प्रतिदिन गिरता जा रहा है और 'रामायण' में हिन्दी के उचित और शुद्ध भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सीता के चरित्र को आवाज देने के लिए थोड़ा समय भी लगा और इसके लिए काफी मेहनत की गई है।" यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। जूही ने कहा, "इस फिल्म में सीता ऐसी नहीं हैं कि वह कोई युद्ध लड़ रही हों। उनके चरित्र में सुंदरता, ईमानदारी, धर्य, प्रेम और सहनशीलता का समावेश किया गया है।"

सीता अयोध्या के राजा राम की पत्नी थी जो हिन्दुओं के पवित्र धार्मिक पुस्तक रामायण की एक मुख्य पात्र हैं। गौरतलब है कि जूही चावला इससे पहले 'कयामत से कयामत तक', 'बोल राधा बोल', 'डर', 'यस बॉस', 'इश्क' और 'झंकार बीट्स' जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं।

इस फिल्म में राम के किरदार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के निर्माता केतन मेहता हैं और उनकी कंपनी माया डिजिटल मीडिया के तहत इसका निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X