..................... OTT rights of superstar Prabhas's film Salaar sold for crores, release date not decided yet - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार Prabhas की फिल्म 'Salaar' के ओटीटी राइट्स बिके करोड़ो में, अभी तय नहीं हुई रिलीज डेट!

Prabhas

Prabhas film Salaar: इन दिनों एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अलग ही क्रेज बना हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas )की फिल्म सलार को लेकर भी खबरें तेज हैं, फैंस को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। जाहिर है कि फिल्म की रिलीज डेट धीरे धीरे आगे बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब खबर आई है कि 'सालार' (Salaar) के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बेच दिए गए हैं।

प्रभास की फिल्म सलार के ओटीटी राइट्स-

ओटीटी स्ट्रीम अपडेट के मुताबिक 'सालार' के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। इसने एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ दिया है जिसे 75 करोड़ में बेचा गया था हालांकि 'सालार' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।

ओटीटी स्ट्रीम अपडेट ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'प्रभास की 'सालार' के निजाम राइट्स को 80 करोड़ में हासिल करना, एस एस राजमौली की RRR की इंडस्ट्री हिट के मुकाबले में सबसे ज्यादा रेट था, जिसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर ने एक्टिंग की थी और जिसे 75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।'

जवान के चलते सालार की रिलीज डेट में बदलाव-

कभी कभी कुछ चीजों में बदलाव करना ठीक होता है ऐसा तो सबने सुना ही है लेकिन प्रभास ने वो काम किया है क्योंकि वह नहीं चाहते थे किसी दूसरी फिल्म की वजह से उनकी फिल्म को नुकसान हो। साउथ सुपरस्टार 'सालार' प्रभास की फिल्म 'सालार' पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

हालांकि अब फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई है और अब 'सालार' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है और हर कोई इस फिल्म में फिर से प्रभास की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखना चाहता है। जाहिर है कि प्रभास की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X