OTT Releases This Week: अभिषेक से लेकर, प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी तक, रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

OTT releases

OTT Releases This Week: वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की तलाश में हैं? तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते OTT पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की जबरदस्त लाइन-अप आई है। Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5 और JioHotstar जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, इमोशनल ड्रामा, एक्शन और कोर्टरूम कहानियों की भरमार है- हर मूड के लिए कुछ खास।

चाहे आप अकेले वीकेंड पर रिलैक्स करना चाहते हों या दोस्तों के साथ बिंज-वॉचिंग प्लान बना रहे हों, इन नए रिलीज में से कुछ तो जरूर देखने लायक हैं।

1. कालीधर लापता

रिलीज डेट (OTT): 4 जुलाई, 2025
प्लेटफॉर्म: ZEE5
कास्ट: अभिषेक बच्चन, दैविक बघेला, मोहम्मद जीशान अय्यूब
कहानी: इस कॉमेडी-ड्रामा में अभिषेक बच्चन ने कालिधर नाम के एक बुजुर्ग का किरदार निभाया है, जिसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे अकेला छोड़ने की साजिश कर रहा है। लेकिन हार मानने की बजाय वह घर से भाग जाता है और एक अनोखी यात्रा पर निकल पड़ता है। रास्ते में उसकी मुलाकात एक 8 साल के अनाथ बच्चे से होती है, जो उसकी जिंदगी को बदल देता है। यह फिल्म त्याग, दोस्ती और अनपेक्षित रिश्तों में मिलने वाली खुशी की कहानी है।

2. ठग लाइफ

रिलीज डेट (OTT): अब स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध
प्लेटफॉर्म: Netflix
कास्ट: कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, अली फ़ज़ल, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी
कहानी: मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह एक्शन ड्रामा एक गैंगस्टर 'सख्तिवेल' (कमल हासन) की कहानी है, जो एक छोटे लड़के 'अमरन' को एक गैंग वॉर से बचाकर अपना लेता है। सालों बाद जब सख्तिवेल पर हमला होता है, तो शक की सुई अपने ही बेटे पर जाती है। यह फिल्म एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल है, जो क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

3. हेड्स ऑफ स्टेट

रिलीज डेट (OTT): अब स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध
प्लेटफॉर्म: Prime Video
कास्ट: प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना, इद्रिस एल्बा
कहानी: एक वैश्विक खतरे के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को साथ काम करना पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। डायरेक्टर इल्या नाइशुलर की यह फिल्म राजनीतिक थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एकदम सही है।

4. गुड वाइफ

रिलीज डेट (OTT): 4 जुलाई, 2025
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
कास्ट: प्रियमणि, संपत राज, आरी अर्जुनन
कहानी: अमेरिकन कोर्टरूम ड्रामा "The Good Wife" की यह भारतीय रीमेक एक महिला (प्रियमणि) की कहानी है, जो अपने पति के घोटाले के बाद परिवार को संभालने के लिए दोबारा लॉ फील्ड में काम करने लगती है। डायरेक्टर रेवती के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ कोर्ट रूम ड्रामा और इमोशनल फैमिली ड्रामा का संतुलित मेल है।

More from Filmibeat

Read more about: ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X