इस वीकेंड OTT पर धमाका! 'सैयारा', 'कूली' और 'डू यू वाना पार्टनर' देख बनाएं अपना मूड फुल एंटरटेनटेनिंग

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आप इन नई रिलीसेस का मज़ा ले सकते हैं। आइए जानें कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज देखने लायक हैं।
1. सैयारा (Saiyaara)
रिलीज़ डेट: 12 सितंबर
प्लेटफॉर्म: Netflix
कहानी: सैयारा की कहानी कृष्ण कपूर नाम के एक संघर्षशील संगीतकार पर आधारित है, जो अपने करियर में पहचान बनाने की कोशिश करता है। उसकी मुलाकात वाणी बत्रा से होती है, जो एक शर्मीली लेखक है और अपने पिछले रिश्ते के दर्द से उबर रही है। दोनों के रिश्ते और उनकी जर्नी दर्शकों को इमोशनल अनुभव देती है।
कास्ट: Ahaan Panday, Aneet Padda
2. डू यू वाना पार्टनर? (Do You Wanna Partner)
रिलीज डेट: 12 सितंबर
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
कहानी: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह वेब सीरीज़ हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है। कहानी दो सबसे अच्छी दोस्तों पर केंद्रित है, जो पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में अपनी क्राफ्ट बीयर स्टार्टअप के जरिए अलग पहचान बनाना चाहती हैं। शो महिला उद्यमिता, दोस्ती और रचनात्मकता जैसे विषयों को मज़ेदार ढंग से दिखाता है।
कास्ट: Tamannaah Bhatia, Diana Penty, Jaaved Jaaferi, Nakuul Mehta, Shweta Tiwari, Neeraj Kabi, Sufi Motiwala, Rannvijay Singha
3. कूली (Coolie)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
कहानी: रजनीकांत की यह एक्शन ड्रामा डीवा नाम के रिटायर्ड कूली की कहानी है। डीवा अपने दोस्त की रहस्यमयी मौत की जांच करता है और इसी दौरान साइमन द्वारा संचालित खतरनाक अपराध सिंडिकेट का सामना करता है।
कास्ट: Rajinikanth, Nagarjuna Akkineni, Soubin Shahir, Upendra, Shruti Haasan, Sathyaraj, Rachita Ram
4. सू फ्रॉम सो (Su From So)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
कहानी: यह कहानी एक शांत और खुशहाल गांव की है। सब कुछ सही लगता है, लेकिन एक दिन शैतान आने के बाद पूरे गांव की जिंदगी बदल जाती है और कई मजेदार घटनाएं घटती हैं। यह मूल रूप से कन्नड़ भाषा में है और मलयालम में भी उपलब्ध है।
कास्ट: Shaneel Gautham, JP Thuminad, Sandhya Arakere, Prakash K Thuminadu, Deepak Rai Panaje, Mime Ramdas
इस वीकेंड घर पर रहते हुए आप सैयारा, Do You Wanna Partner, कूली और Su From So जैसी फिल्में और वेब सीरीज़ देखकर मजा ले सकते हैं। ये सभी OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और हर प्रकार के दर्शकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications