OTT Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, वेब सीरीज से लेकर रिएलिटी शोज तक मिलेगा सबकुछ!

OTT Releases This Week: अगर आप हर हफ्ते ओटीटी पर आने वाली नई वेब सीरीज और शोज का इंतजार कर रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते आपके एंटरटेनमेंट का डोज 12 जून 2025 से ही शुरू हो जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं उन रिलीज पर, जो आपके वीकेंड को बना सकती हैं मजेदार।
The Traitors (Prime Video)
ये एक रियलिटी शो है जिसे राजस्थान के शानदार लोकेशन पर शूट किया गया है और इसे होस्ट कर रहे हैं करण जौहर। इसमें 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ गेम खेलेंगे। इस शो में हर किसी का मकसद होगा आखिरी तक टिके रहना और गद्दारों को पकड़ना।
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:
करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, रफ्तार, अंशुला कपूर, जन्नत जुबैर, जैस्मिन भसीन, आशीष विद्यार्थी, हर्ष गुर्जराल, महीप कपूर, एलनाज नौरोजी, निकिता लूथर, अपूर्वा मुखीजा (Rebel Kid), राज कुंद्रा, जानवी गौर, लक्ष्मी मांचू, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला, मुकेश छाबड़ा और पूरव झा।
रिलीज डेट- 12 जून 2025
Rana Naidu Season 2 (Netflix)
राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की इस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। यह शो अमेरिकी सीरीज 'Ray Donovan' का हिंदी वर्जन है। इस बार राणा अपने अलग-थलग पिता के साथ मिलकर एक आखिरी काम करने निकलता है, ताकि वह हमेशा के लिए इस दुनिया से अलग हो सके। शो में अर्जुन रामपाल भी खास रोल में नजर आएंगे।
रिलीज डेट- 13 जून 2025
Alappuzha Gymkhana (SonyLIV)
ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें कुछ स्टूडेंट्स कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन पाने के लिए बॉक्सिंग को अपनाते हैं। लेकिन जब वे बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते हैं, तो उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
रिलीज डेट- 13 जून 2025
Shubham (JioHotstar)
ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। इसमें कुछ शादीशुदा मर्द अपनी पत्नियों से परेशान होकर टीम बनाते हैं, क्योंकि उनकी बीवियां एक टीवी शो में इतनी डूब जाती हैं कि उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं देता।
रिलीज डेट- 13 जून 2025
In Transit (Amazon Prime Video)
ये डॉक्यूमेंट्री 9 ट्रांसजेंडर लोगों की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनकी पहचान, प्यार, संघर्ष और समाज से जुड़ी सच्चाइयों को दिखाया गया है। कुल 4 एपिसोड में ये दिल को छू जाने वाली कहानियां दिखाई गई हैं।
रिलीज डेट- 13 जून 2025


Click it and Unblock the Notifications