इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका! Netflix-Prime-JioHotstar पर आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज
OTT Releases This Week March 9-15: 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते Netflix, Prime Video, JioHotstar और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और एनिमेशन से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काम की हो सकती है।

इस हफ्ते रिलीज होने वाली कुछ बड़ी OTT रिलीज के बारे में जानकारी दी गई है।
Rooster (9 मार्च - JioHotstar)
कॉमेडी सीरीज Rooster में एक राइटर अपनी बेटी के कॉलेज जाता है, लेकिन वहां कई मजेदार और अजीब घटनाओं में फंस जाता है। यह शो मॉडर्न कॉलेज लाइफ और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है।
One Piece Season 2 (10 मार्च - Netflix)
पॉपुलर लाइव-एक्शन एडवेंचर सीरीज One Piece का दूसरा सीजन इस हफ्ते Netflix पर रिलीज हो रहा है। इसमें लफी और उसकी स्ट्रॉ हैट पाइरेट टीम Grand Line की खतरनाक जर्नी पर निकलती है। इस दौरान उन्हें नए दुश्मनों और , सीक्रेटिव जगहों का सामना करना पड़ता है।
Scarpetta (11 मार्च - Prime Video)
हॉलीवुड स्टार Nicole Kidman की नई सीरीज Scarpetta Prime Video पर रिलीज होगी। इसमें वह एक फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट का किरदार निभाती हैं जो एक खतरनाक सीरियल किलर का सच सामने लाने की कोशिश करती है। कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ती है।
Sankalp (11 मार्च - Amazon MX Player)
यह एक सोशल-पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है जिसमें नाना पाटेकर एक इंपैक्टफुल टीचर का रोल निभा रहे हैं। कहानी सत्ता, एंबीशन और टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
Virgin River Season 7 (12 मार्च - Netflix)
इस लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा सीरीज का नया सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होगा। इसमें मेल और जैक की शादीशुदा जिंदगी और उनके परिवार से जुड़े नए मोड़ देखने को मिलेंगे।
Made in Korea (12 मार्च - Netflix)
यह फिल्म एक तमिल लड़की शेनबा की कहानी दिखाती है, जिसका सपना साउथ कोरिया जाने का होता है। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे कई मुश्किलों और कल्चरल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे वह खुद को मजबूत बनाना सीखती है।
Zootopia 2 (13 मार्च - JioHotstar)
2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म का सीक्वल Zootopia 2 भी इस हफ्ते OTT पर आ रहा है। फिल्म में पुलिस ऑफिसर जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड एक नए सीक्रेटिव केस की जांच करते हैं। इस बार कहानी में एक नया किरदार Gary De'Snake शहर में हलचल मचा देता है।
कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एडवेंचर, रोमांस, क्राइम, कॉमेडी और एनिमेशन जैसे कई जॉनर का कंटेंट रिलीज हो रहा है। ऐसे में अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता बिंज-वॉचिंग के लिए काफी शानदार रहने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications


















