OTT Release This Week: इन धांसू वेब सीरीज-मूवीज के साथ बनाएं वीकेंड शानदार, पकंज त्रिपाठी के फैन हैं तो...

OTT Release This Week: अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड आपको किस तरह की वेब सीरीज देखनी चाहिए, जो आपके मूड को रिफ्रेश कर दे और साथ ही आने वाले वीक के लिए तैयार कर दे। तो हम आपको बताने वाले हैं उन मूवीज और वेब सीरीज की लिस्ट जो इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली है, जिसका आप लुत्फ उठा सकते हैं।
इस हफ्ते कई OTT प्लैटफॉर्म्स जैसे Amazon Prime Video, Netflix, JioHotstar और SonyLIV पर बहुत सारा कंटेंट आने वाला है। चलिए एक नजर उन वेब सीरीज और मूवीज पर डालते हैं जो इस वीकेंड पर आपकी वॉचलिस्ट में हो सकती है।
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4
स्टोरी: इस वेब सीरीज में माधव मिश्रा एक बार फिर लौटे हैं एक नए केस के साथ। वो एक ऐसे केस में उलझ गए हैं, जहां सबकुछ अलग है और जैसा दिख रहा है , असल कहानी उसके बिलकुल उलट है। इस बार पंकज त्रिपाठी रोशनी मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते नजर आएंगे, जिसकी कत्ल का शक कई लोगों पर है, लेकिन असली कातिल कौन है, ये इस सीरीज में पता चलेगा। ये वेब सीरीज कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है।
Cast: पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद, मोहम्मद जीशान अय्यूब, आशा नेगी, पूरब कोहली, देशना दुगड़
OTT प्लैटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 29 मई
हिट 3
स्टोरी: HIT द थर्ड केस, सैलेश कोलानू की हिट: द फर्स्ट केस (2020) और हिट: द सेकंड केस (2022) का फॉलोअप है। इस फिल्म का तीसरा पार्ट एसपी अर्जुन सरकार की कहानी पर आधारित है, जो एक पुलिस अधिकारी है जो एक हत्या के बेहद उलझे हुए केस को सुलझाता है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
Cast: नानी, श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, आदिल पाला, प्रतीक स्मिता पाटिल
भाषाएं: तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 29 मई
कानखजूरा
कहानी: कानखजूरा साल 2019 की इजराइली ड्रामा सीरीज मैगपाई का हिंदी वर्जन है। यह आशु नाम के एक आदमी की कहानी है। जो मर्डर के केस की वजह से जेल में है और उसे इस शर्त पर जेल से जल्दी रिहा कर दिया जाता है कि वो बाहर जाकर पुलिस के लिए मुखबिरी करेगा। आशु के इस काम से एक परिवार काफी प्रभावित हो जाता है और बर्बादी की राह पर आ जाता है। ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें आपको ढेर सारा सस्पेंस देखने को मिल सकता है।
कास्ट: रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, सारा जेन डायस, महेश शेट्टी, निनाद कामत, त्रिनेत्रा हलदर, हीबा शाह, उषा नाडकर्णी
OTT प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
रिलीज डेट: 30 मई
थुडारम
स्टोरी: थुडारम की कहानी शानमुगम नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्यार से लोग "बेन्ज" बुलाते हैं क्योंकि उसके पास फेमस काली एम्बेसडर मार्क 1 कार है। बेन्ज, जो कभी फिल्मों में स्टंट असिस्टेंट के तौर पर काम करता था, अब पथानामथिट्टा के खूबसूरत शहर में टैक्सी चलाता है और खुशी-खुशी रहता है। लेकिन जब उसकी कार पुलिस इनवेस्टिगेशन में शामिल होती है, तो उसकी पूरी दुनिया उलट जाती है और वह न्याय और सच का पता लगाने निकल पड़ता है। ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है
कास्ट: मोहनलाल, शोभना, प्रकाश वर्मा, बीनू पप्पू
भाषाएं: तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी
OTT प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 30 मई
रेट्रो
स्टोरी: यह फिल्म एक सुधरे हुए गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी से किए गए वादे को पूरा करने और एक शांत जीवन जीने की पूरी कोशिश करता है। हालांकि, उसके लिए ये काम करना इतना आसान नहीं है क्योंकि उसका अतीत एक बार फिर से उसके सामने आता है, जिससे उसकी पर्सनल लाइफ में खलबली मच जाती है और फिर वो सबकुछ ठीक करने के लिए अजब जुगाड़ लगाता है। आपको बता दें ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
कास्ट: सूर्या, पूजा हेगड़े, जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण, नासर, प्रकाश राज
भाषाएं: हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 31 मई


Click it and Unblock the Notifications