ऑस्कर 2026 में भारत का जलवा! इन 4 फिल्मों ने मचाया तहलका, क्या इस बार अपना देश जीतेगा बेस्ट पिक्चर?

Oscars 2026 Indian Films: ऑस्कर 2026 को लेकर दुनियाभर के सिनेप्रेमियों में एक्साइटमेंट चरम पर है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान 22 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इससे पहले 9 जनवरी 2026 को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन 201 फीचर फिल्मों की रिमाइंडर लिस्ट जारी की, जो बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए मान्य मानी गई हैं।

Oscars 2026 Indian Films

इस लिस्ट में चार भारतीय फिल्मों का शामिल होना देश के लिए गर्व की बात है और यह दर्शाता है कि भारतीय सिनेमा लगातार ग्लोबल मंच पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

लिस्ट में कौन-कौन सी भारतीय फिल्में?

एकेडमी की यह रिमाइंडर लिस्ट शुरुआती स्टेज की होती है। इसमें वही फिल्में जगह बनाती हैं, जो थिएटर रिलीज और अन्य तकनीकी मानकों को पूरा करती हैं। लास्ट नॉमिनेशन इसी लिस्ट में से चुने जाते हैं।

भारत की जिन चार फिल्मों ने इस बार जगह बनाई है, वे हैं:

महावतार नरसिंह

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह मल्टीलिंगुअल एनिमेटेड फिल्म भक्ति, एक्शन और पौराणिक कथा का शानदार मेल है। यह एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत मानी जा रही है।

कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और स्टारर यह फिल्म 2022 की सुपरहिट 'कांतारा' की प्रीक्वल है। कहानी तुलुनाडु क्षेत्र में दैव परंपरा और प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को उजागर करती है। 2025 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता रही।

तन्वी द ग्रेट

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी यह प्रेरणादायक फिल्म एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी रैना की कहानी कहती है, जो अपने दिवंगत पिता का भारतीय सेना में सेवा करने का सपना पूरा करना चाहती है।

टूरिस्ट फैमिली

तमिल भाषा में बनी यह फिल्म नए निर्देशक अभिशन जीविन्थ की पहली पेशकश है। फिल्म पारिवारिक रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है।

इन फिल्मों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय सिनेमा अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव छोड़ रहा है।

ऑस्कर जीतने पर क्या मिलता है?

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर एकेडमी की ओर से कोई नकद इनाम नहीं दिया जाता। विजेता को ऑस्कर ट्रॉफी दी जाती है, जो सोने की परत चढ़ी कांस्य से बनी होती है।

एकेडमी के नियमों के अनुसार, इस ट्रॉफी की आधिकारिक कीमत सिर्फ 1 अमेरिकी डॉलर (करीब 90 रुपये) मानी जाती है। विजेता इसे खुले बाजार में बेच नहीं सकते। यदि कभी बेचना हो, तो सबसे पहले इसे एकेडमी को उसी कीमत पर ऑफर करना जरूरी होता है।

हालांकि, मैन कैटेगरी के नॉमिनी को अक्सर ब्रांड्स द्वारा दिए जाने वाले लग्जरी गिफ्ट बैग्स मिलते हैं, जिनकी कीमत हाल के सालों में 2 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा बताई गई है। ऑस्कर जीतने का सबसे बड़ा फायदा होता है करियर में जबरदस्त उछाल, ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मौके और फिल्मों की फीस में भारी बढ़ोतरी।

कब और कहां होंगे ऑस्कर 2026?

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का आयोजन 15 मार्च 2026 यानी रविवार को किया जाएगा। यह अवॉर्ड फंक्शन डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड, लॉस एंजेलिस में होगा। अमेरिका में समारोह ABC चैनल पर लाइव प्रसारित होगा और Hulu पर स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में ऑस्कर 2026 का लाइव टेलीकास्ट 16 मार्च 2026 को होगा। भारतीय दर्शक इसे Star Movies, Star Movies Select और JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे। भारत में लाइव टाइमिंग रहेगी सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे (IST)।

More from Filmibeat

Read more about: oscars
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X