Oscars 2025: इरफान खान की इस फिल्म ने जीते थे चार ऑस्कर्स, जानिए क्या थी कहानी, यहां देखिए पूरी फिल्म

Life Of Pi Oscars

Life Of Pi Oscars: 97वां ऑस्कर्स (Oscars 2025) भले ही भारत के लिए कुछ खास ना रहा हो लेकिन एकेडमी अवॉर्ड्स में कई बार भारत की फिल्मों और स्टार्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। आज हम आपको ऐसे ही एक कलाकार की कहानी बताने जा रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan Oscars Film) हैं।

इरफान खान की फिल्म को चार ऑस्कर

इरफान खान ने बॉलीवुड के साथ साथ और भी कई इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग के हुनर के झंडे गाढ़ें हैं। साल 2013 में इरफान खान की एक फिल्म ने एकेडमी अवॉर्ड्स में धूम मचा दी थी। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2013 के दौरान हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' ने एक एक कर चार ऑस्कर्स झटके थे। ये फिल्म Disney+ Hotstar, Apple TV, and Prime Video आप देख सकते हैं।

11 कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

'लाइफ ऑफ पाई' का निर्देशन ऑस्कर विजेता आंग ली ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है सूरज शर्मा ने और साथ ही बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफान खान और तब्ब ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। लाईफ ऑफ पाई 85वें एकेडमी अवॉर्ड में 11 अवॉर्ड्स के लिए नामांकित की गयी थी।

लाइफ ऑफ पाई की कहानी

लाइफ ऑफ पाई की कहानी एक पाई नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो कि अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता है। उसके पिता का एक जू है जिसमें कई सारे जानवर हैं। एक दिन पाई के पिता कहीं दूर जाकर बिजनेस करने की सोचते हैं और अपने जानवरों के साथ बोट पर निकल पड़ते हैं। रास्ते में एक तूफान में फंसकर पूरी बोट डूब जाती है लेकिन पाई कुछ जानवरों के साथ लाइफ बोट पर बच जाता है। पाई के साथ रिचर्ड पार्कर नाम का एक शेर भी उस लाइफ बोट पर बच जाता है।

पाई और रिचर्ड पार्कर एक दूसरे के साथ बोट पर कई महीने बिताते हैं और आखिरकार एक द्वीप पर जाकर रुकते हैं जहां रिचर्ड बिना पाई को मुडकर देखे चुपचाप जंगल में भाग जाता है और पाई को कुछ लोग वापस इंसानों की बस्ती में ले आते हैं। फिल्म में पाई के किरदार में सूरज शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग की है। सूरज शर्मा के साथ ही इरफान खान और तब्बू ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिगं से सभी को हैरान कर दिया। लाइफ ऑफ पाई के अलावा आर्गो फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। और किन किन फिल्मों को कौन कौन से अवॉर्ड दिये गये आइये जानते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: oscars 2025 irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X