Oscars 2023 Winners List : कौन सी कैटेगरी में किसे मिला ऑस्कर अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

oscars 2023 winners list

13 मार्च की सुबह भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन बन गया है। भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे 95वें अकादमी अवार्ड्स जिसे ऑस्कर अवार्ड्स भी कहा है, की घोषणा शुरू हुई। इस साल ऑस्कर अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा की धूम मची रही। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' को दिया गया। वहीं 'द एलिफैंट व्हिसपर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया। दोनों फिल्मों ने इतिहास रचते हुए ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। देश के हर कोने से दोनों फिल्मों की पूरी टीम के लिए बधाईयां आ रही हैं। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर भी दोनों फिल्मों की टीमों को ढेर सारी बधाईयां दी जा रही हैं।

आइए आपको ऑस्कर अवार्ड्स 2023 की पूरी विनर लिस्ट बताते हैं :

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट और फीचर फिल्म :

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट और फीचर फिल्म :

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवार्ड भारत की 'द एलिफैंट व्हिस्पर्स' ने जीता है। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवार्ड 'नवलनी' ने जीता। इस कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' अवार्ड जीतने से चूक गयी।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस :

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस :

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवार्ड के हुए क्वान को उनकी फिल्म 'एवरी वेयर एवरी वेयर ऑल एट वंस' के लिए दिया गया। वहीं इसी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवार्ड जेम ली कर्टिस ने जीता।

बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस :

बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस :

95वां अकादमी पुरस्कार ब्रेंडन फ्रेजर को उनकी फिल्म 'द व्हेल' में शानदार एक्टिंग की वजह से दी गयी। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवार्ड फिल्म 'एवरीथींग एवरी वेयर ऑल एट वंस' के लिए मिशेल योह को मिले।

बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक और सॉन्ग :

बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक और सॉन्ग :

95वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक का अवार्ड 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए वोल्कल बर्टेलमैन को मिला। वहीं बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड एम एम कीरावणी के गाने 'नाटू नाटू' को दिया गया।

बेस्ट पिक्चर और अंतरराष्ट्रीय फिल्म :

बेस्ट पिक्चर और अंतरराष्ट्रीय फिल्म :

साल 2023 का बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड फिल्म 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' को मिला। बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवार्ड 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' ने जीता है।

बेस्ट एनिमेटेड फीचर और शॉर्ट फिल्म :

बेस्ट एनिमेटेड फीचर और शॉर्ट फिल्म :

ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवार्ड 'पिन्नोकियो' को मिला। वहीं बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवार्ड 'द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स' को दिया गया।

बेस्ट हेयर, मेकअप, कॉस्टयूम और सिनेमेटोग्राफर :

बेस्ट हेयर, मेकअप, कॉस्टयूम और सिनेमेटोग्राफर :

बेस्ट हेयर और मेकअप का ऑस्कर अवार्ड 'द व्हेल' फिल्म को मिला। वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए इस साल का ऑस्कर रुथ ई. कार्टर को मिला। उन्हें यह अवार्ड फिल्म 'ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरएवर' के लिए मिला। फिल्म 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए जेम्स फ्रेंड को बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का ऑस्कर अवार्ड दिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X