OSCARS: ऑस्कर में भारत ने रचा इतिहास, PM नरेन्द्र मोदी ने RRR और द एलिफेंट व्हिस्पर्स की टीम को कही ये बात

oscars-2023-pm-narendra-modi-congratulates-rrr-and-the-elephant-whisperers-for-oscars-win

OSCARS 2023: ऑस्कर अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है और भारत में इस समय जश्न का माहौल है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि भारत ने इस साल ऑस्कर में एक नहीं बल्कि दो अवार्ड्स अपने नाम किये हैं। एसएस राजामौली के आरआरआर के गाने नातू नातु ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का सम्मान जीता है, वहीं कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतकर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों फिल्मों की टीम को बधाई दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आरआरआर की टीम को बधाई दी

आरआरआर टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "असाधारण! 'नातू नातू' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गीत होगा जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। @mmkeeravaani, @boselyricist और पूरी टीम को बधाई। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। #Oscars (sic)।"

द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए कही ये बात

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "इस सम्मान के लिए @EarthSpectrum, @guneetm और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम को बधाई। उनका काम सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर आश्चर्यजनक रूप से प्रकाश डालता है। #Oscars (sic) )।"

बता दें, 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' के साथ इस कैटेगरी में 'हॉलआउट', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट', 'स्ट्रेंजर ऐट द गेट' और 'हाव डू यू मेज़र अ ईयर' जैसी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्रीज़ नॉमिनेटेड थीं। ये पहला मौका है किसी इंडियन फिल्म ने इस कैटेगरी में ऑस्कर जीता है।

वहीं, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में 'नाटू नाटू' ने फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' के गीत 'अपलॉज', 'टॉप गन: मावेरिक' के गीत 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' के 'लिफ्ट मी अप' और 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' के 'दिस इज़ ए लाइफ' को मात दी है।

More from Filmibeat

Read more about: narendra modi rrr oscars oscar award
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X