..................... OSCARS 2023: 'नाटू नाटू' के लिए अवार्ड लेते हुए कंपोजर MM Keeravaani ने गाया गाना, देंखे विनिंग स्पीच | Oscars 2023: Naatu Naatu composer MM Keeravani winning speech at the Oscars wins the hearts of the audience - Hindi Filmibeat

OSCARS 2023: 'नाटू नाटू' के लिए अवार्ड लेते हुए कंपोजर MM Keeravaani ने गाया गाना, देंखे विनिंग स्पीच

oscars-2023-naatu-naatu-composer-mm-keeravani-winning-speech-at-the-oscars-wins-hearts-of-audiences

OSCARS 2023: आरआरआर के 'नाटू नाटू' गाने ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह अवार्ड गीतकार चंद्रबोस और संगीत निर्देशक एमएम कीरावनी को दिया गया। कोई शक नहीं कि ये पूरे देश के लिए गर्व का पल है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री समेत हर देशवासी RRR की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है।

ऑस्कर अवार्ड स्वीकार करने के लिए स्टेज पर आए एमएम कीरावनी ने अपनी विनिंग स्पीच से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, "थैंक यू एकेडमी। मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां, मैं ऑस्कर के साथ हूं।" इसके बाद उन्होंने कारपेंटर्स के लिरिक्स को गाना शुरु किया, "मेरे मन में केवल एक ही इच्छा थी, राजामौली और मेरे परिवार की भी। आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाना है। धन्यवाद कार्तिकेय, और आप सभी का धन्यवाद!"

बता दें, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में 'नाटू नाटू' ने फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' के गीत 'अपलॉज', 'टॉप गन: मावेरिक' के गीत 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' के 'लिफ्ट मी अप' और 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' के 'दिस इज़ ए लाइफ' को मात दी है।

ऑस्कर 2023 में नाटू नाटू की लाइव परफ़ॉर्मेंस भी हुई। दीपिका पादुकोण ने गाने को इंट्रोड्यूस किया। वहां मौजूद दर्शकों ने गाने को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

दीपिका ने गाने को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा- "मज़ेदार और कैची कोरस, इलेक्ट्रीफाईंग बीट्स और ऐसे किलर डांस मूव्स जिनको मैच करना मुश्किल है। इन सभी ने मिलाकर इस गाने को ग्लोबल सेंसेशन बना दिया। RRR फिल्म में ये एक महत्वपूर्ण समय पर बजता है। एक ऐसी फिल्म, जो दो रियल स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की लाइफ पर आधारित है। इसे ना सिर्फ तेलुगु में गाया गया है बल्कि ये फिल्म की एंटी कोलोनियलिस्ट थीम पर बिल्कुल सटीक बैठता है। ये टोटल धमाल मचाने वाला गाना है। यू-ट्यूब और टिक-टॉक पर इसके मिलियन्स में व्यूज़ हैं। पूरी दुनिया के थिएटर्स में इस गाने पर लोग नाच रहे हैं। ये इंडियन प्रोडक्शन हाउस का पहला ऐसा गाना है, जिसे ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। तो क्या आप नाटू नाटू को जानते हैं? अगर नहीं जानते, तो अब जानने वाले हैं.."

Read more about: rrr oscars oscar award m m keeravani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X