Oscars 2023: नाटू नाटू सहित भारत को मिले दो ऑस्कर, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Oscars 2023 Live updates

Oscars 2023: लॉस एंजिल्स में आयोजित हो रहे 95वें अकादमी पुरस्कार इस बार भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। जिमी किमेल तीसरी बार इसे होस्ट कर रहे हैं। इस साल ऑस्कर का ढेर लगा हुआ है- आरआरआर के नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजलन सॉन्ग, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फीचर और बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर भाग ले रही हैं। पर्सिस खंबाटा और प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका ऑस्कर देने वाली तीसरी भारतीय हैं। टीम आरआरआर - जिसमें निर्देशक एसएस राजामौली और अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर शामिल हैं, पुरस्कार में हैं और समारोह के दौरान नाटू नाटू का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव गाएंगे, लॉरेन गॉटलिब डांस परफॉर्मेंस देंगी। इस साल ऑस्कर्स में काफी सारी चीजें पहली बार हो रही हैं। बेस्ट एक्टर के लिए पांचों स्टार्स को पहली बार नॉमिनेट किया गया है। रिकॉर्ड चार एशियाई अभिनेताओं को अभिनय के लिए नॉमिनेशन मिला है। उनमें से एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वंस के हुए क्वान जिसने इस साल के अवॉर्ड सेशन में भाग लिया है। उनकी को स्टार मिशेल योह बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई विजेता हो सकती हैं। स्टीवन स्पीलबर्ग अपना चौथा ऑस्कर जीत सकते हैं। ऑस्कर्स के पल पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट के इस लाइफ ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 13, 2023 5:03 PM

    शाहरुख खान ने दी नाटू नाटू को बधाई

    शाहरुख खान ने भी एक ट्वीट करते हुए आरआरआर के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर जीतने के लिए बधाई दी है।

  • Mar 13, 2023 12:30 PM

    RRR की जीत अनाउंस होने पर लेडी गागा ने दिया ऐसा रिएक्शन, हर कोई कर रहा है चर्चा

    RRR के गाने 'नाटू नाटू' की जीत जहां पूरे देश के लिए गौरवान्वित क्षण है तो वहीं दुनिया भर में इस गाने के लिए फैंस ऑस्कर मिलने का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में जब गाने की जीत का ऐलान किया गया तो लेडी गाना के रिएक्शन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • Mar 13, 2023 11:46 AM

    विजय देवरकोंडा ने दी नाटू नाटू को बधाई

    विजय ने लिखा, सुंदर #RRRMovie #नाटूनाटू.. भारत, भारती य सिनेमा के लिए एक और बड़ा कदम! #ऑस्कर आपने हम सभी को गौरवान्वित किया और हमें बड़ा सपना दिखाया। जय हिन्द!

  • Mar 13, 2023 11:19 AM

    Oscars 2023: ऑस्कर में एशियन सितारों ने रचा इतिहास, एक साथ जीते दो ऑस्कर

    मिशेल योह को बेस्ट एक्टर और के हुई क्वान को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर मिला है। इसी के साथ एशियन सितारों ने इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एशियन सितारों ने एक ही साल में दो ऑस्कर जीते हैं।

  • Mar 13, 2023 10:45 AM

    सातवे आसमान पर नाटू-नाटू म्यूजिक कंपोजर, ऑस्कर जीत पर कही ये बात

    RRR की टीम खुशी से फूली नहीं समा पा रही है। इस खास मौके पर नाटु-नाटु के म्यूज़िक कम्पोज़र एम एम कीरावानी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि, "यह तो बस शुरुआत है...ताकि पश्चिमी दुनिया भारतीय संगीत और एशियाई संगीत पर अधिक ध्यान दे सके।"

  • Mar 13, 2023 10:33 AM

    पीएम मोदी ने ‘The Elephant Whisperers’ की टीम को भी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में उनके काम की भी तारीफ की है।

  • Mar 13, 2023 10:30 AM

    पीएम मोदी ने दी बधाईयां, RRR की जीत को बताया Exceptional!

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर जीतने पर RRR की टीम और द एलीफेंट विस्पर्स की टीम को बधाई दी है.

  • Mar 13, 2023 9:59 AM

    ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा का ने ऐसे किया रिएक्शन

    गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज की रात ऐतिहासिक है। क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को... भविष्य यहां है। जय हिन्द।'

  • Mar 13, 2023 9:49 AM

    RRR के नाटू नाटू की जीत पर मेकर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, कही ये बात

    मेकर्स ने RRR मूवी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जीत की खुशी जताई है। उन्होंने लिखा- 'हम धन्य हैं कि आरआरआर सॉन्ग नाटू-नाटू के साथ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत का पहला ऑस्कर लाने लाने वाली पहली फीचर फिल्म है। कोई भी शब्द इस अलौकिक पल को बयां नहीं कर सकते। दुनिया भर में हमारे सभी फैंस को इसे समर्पित करते हैं। धन्यवाद।'

  • Mar 13, 2023 9:40 AM

    Oscars 2023: बेस्ट पिक्चर के लिए 'Everything Everywhere...' को मिला ऑस्कर

    एकेडमी अवार्ड्स में मिशेल योह ने एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में केट ब्लैंचेट - टार, एना डी अरमास - ब्लोंड, एंड्रिया रेज़बोरो - टू लेस्ली, मिशेल विलियम्स - द फेबेलमैन्स का नाम शामिल था।

  • Mar 13, 2023 9:34 AM

    Oscars 2023: बेस्ट एक्ट्रेस के लिए Michelle Yeoh ने जीता ऑस्कर

    एकेडमी अवार्ड्स में मिशेल योह ने एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में केट ब्लैंचेट - टार, एना डी अरमास - ब्लोंड, एंड्रिया रेज़बोरो - टू लेस्ली, मिशेल विलियम्स - द फेबेलमैन्स का नाम शामिल था।

  • Mar 13, 2023 9:30 AM

    Oscars 2023: Brendan Fraser ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    ब्रेंडन फ्रेजर ने बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर जीत लिया है। इस कैटेगरी में ऑस्टिन बटलर - एल्विस, कॉलिन फैरेल - द बंशीज ऑफ इनिशरिन, पॉल मेस्कल - आफ्टरसन, बिल निघी- लिविंग का नाम भी शामिल था।

  • Mar 13, 2023 9:25 AM

    Oscars 2023: डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट की जोड़ी ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

    डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट ने मूविंग मल्टीवर्स मैश-अप, "एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस" के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीत लिया है.

  • Mar 13, 2023 9:00 AM

    Oscars 2023 की स्टेज पर दीपिका पादुकोण का जलवा

    ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शिरकत करने के लिए पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर पहुंचे ही अपनी ग्रेस और ब्यूटी से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। इस दौरान दीपिका के लिए खूब चीयर और हूटिंग भी हुई।

  • Mar 13, 2023 8:39 AM

    Oscars 2023: नाटू नाटू ने तगड़े कॉम्पीटिशन के बीत जीता अवॉर्ड

    साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

  • Mar 13, 2023 8:25 AM

    Oscars 2023: प्रेग्नेंट रिहाना ने दी शानदार परफॉर्मेंस

    प्रेग्नेंट रिहाना ने मार्वल फिल्म 'ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरेवर' के गाने 'लिफ्ट मी अप' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान सभी ने फिल्म के एक्टर चैडविक बोजमैन को याद कर उन्हें श्रद्धांजली भी दी। बता दें कि चैडविक का साल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था।

  • Mar 13, 2023 8:15 AM

    Oscars 2023: ‘अवतार 2' ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड

    जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। नॉमिनेशन के बाद से ही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें बनी हुई थीं।

  • Mar 13, 2023 8:12 AM

    Oscars 2023: वोल्कर बर्टेलमैन ने बेस्ट ओरिजनल स्कोर कैटेगिरी में जीता अवॉर्ड

    ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के लिए वोल्कर बर्टेलमैन ने बेस्ट ओरिजनल स्कोर कैटेगिरी में अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के खाते में एक और आस्कर अवॉर्ड शामिल हो गया है।

  • Mar 13, 2023 8:00 AM

    लेडी गागा ने 'होल्ड माई हैंड' पर किया परफॉर्म

    लेडी गागा ने 'टॉप गन' फिल्म से अपना ऑस्कर-नॉमिनेटेड सॉन्ग 'होल्ड माई हैंड' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया।

  • Mar 13, 2023 7:34 AM

    Oscars 2023: भारत ने जीता पहला ऑस्कर, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में मिली जीत

    भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स (Elephant Whisperers) ने जीता Best Documentary Short Film में अवॉर्ड. इस कैटेगरी में हॉलआउट, हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट, स्ट्रेंजर एट द गेट का नाम भी शामिल था.

  • Mar 13, 2023 7:25 AM

    Oscars 2023: Ruth Carter ने जीता बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड

    रूथ कार्टर ने ब्लैक पैंथर वकंडा फॉरएवर के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन एकेडमी पुरस्कार जीता। रूथ कार्टर ने अवॉर्ड लेते हुए दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को याद किया।

  • Mar 13, 2023 7:09 AM

    Oscars 2023: All That Breathes से टूटी भारत की उम्मीद

    शौनक सेन की All That Breathes ऑस्कर की रेस बाहर हो गई है. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में Navalny ने बाजी मार ली है.

  • Mar 13, 2023 7:00 AM

    Oscars 2023: The Whale ने जीता बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड

    The Whale ने 95वें एकेडमी पुरस्कारों में बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल का पुरस्कार जीता है। इस कैटेगरी में अन्य नॉमिनेशन थे – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, द बैटमैन, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, एल्विस।

  • Mar 13, 2023 6:58 AM

    Oscars 2023: ऑस्कर के मंच पर नाटु- नाटु डांसर्स के साथ डांस करना चाहते हैं राम चरण

    राम चरण ऑस्कर के मंच पर नाटु- नाटु डांसर्स के साथ डांस करना चाहते हैं . उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि वे मुझे नीचे नहीं खींचेंगे अगर मैं अचानक … मंच पर चढ़ जाऊं.”

  • Mar 13, 2023 6:52 AM

    Oscars 2023: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड विनर- ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

    ऑल क्वाइट के जेम्स फ्रेंड ने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए एकेडमी पुरस्कार जीता। इस कैटेगरी में अन्य नामांकित व्यक्ति थे – बार्डो फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स, एल्विस, एम्पायर ऑफ लाइट, टार।

  • Mar 13, 2023 6:50 AM

    Oscars 2023: राम चरण और जूनियर एनटीआर को ऑस्कर में मिला एस एस राजामौली का साथ

    नाटू नाटू पर जहां पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा है। तो वहीं दूसरी ओर राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ ऑस्कर सेरेमनी में एस एस राजामौली भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

  • Mar 13, 2023 6:44 AM

    Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में MM Keeravaani

    फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने नाटु-नाटु का विदेश में बोलबाला है। इस गाने को ऑस्कर में ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस खास मौके पर नाटु-नाटु के म्यूजिक कम्पोज़र MM Keeravaani भी पहुंचे हैं।

  • Mar 13, 2023 6:42 AM

    Oscars 2023: मां मैंने ऑस्कर जीत लिया- Ke Huy Quan का विनिंग स्पीच

    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर जीतने वाले Ke Huy Quan ने अवॉर्ड लेने के बाद भावुक स्पीच दी। उन्होंने बेहद इमोशनल अंदाज में कहा, "मां मैंने ऑस्कर जीत लिया।"

  • Mar 13, 2023 6:30 AM

    Oscars 2023: बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- एन आइरिश गुडबाय

    एन आइरिश गुडबाय ने इस साल बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए सम्मानित किया गया है। फिल्म की टीम के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।

  • Mar 13, 2023 6:28 AM

    Oscars 2023: बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फिचर फिल्म- Navalny

    Navalny ने साल बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फिचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

  • Mar 13, 2023 6:15 AM

    Oscars 2023: बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस विनर- Jamie Lee Curtis

    Jamie Lee Curtis को फिल्म एवरिथिंग एवरिवेयर ऑल एट वंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए अवॉर्ड दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हे खूब बधाईयां दे रहे हैं।

  • Mar 13, 2023 6:10 AM

    Oscars 2023: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर विनर- Ke Huy Quan

    Ke Huy Quan को फिल्म एवरिथिंग एवरिवेयर ऑल एट वंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हे खूब बधाईयां दे रहे हैं।

  • Mar 13, 2023 6:07 AM

    Oscars 2023: बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- Guillermo del Toro’s Pinocchio

    Guillermo del Toro’s Pinocchio (नेटफ्लिक्स) को 95वें अकादमी पुरस्कारों की पहली विनर बनकर सामने आई है। फिल्म ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर श्रेणी में ट्रॉफी जीती।

  • Mar 13, 2023 6:02 AM

    Oscars 2023: शुरू हुई अवॉर्ड सेरेमनी

    रेड कार्पेट के बाद अब अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हो चुकी है और नॉमिनेशंस के विनर्स को अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई विनर्स पर टकटकी लगाए हुए देख रहा है।

  • Mar 13, 2023 5:58 AM

    Oscars 2023: रेड कार्पेट पर सिर्फ दीपिका पर थमी नजरें

    दीपिका पादुकोण जो कि इस साल बतौर प्रेजेंटर शिरकत कर रही हैं वो जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो हर किसी की नजरें उनके परफेक्ट लुक पर थमी रह गईं औ इस हसीना ने भी जमकर पोज दिए।

  • Mar 13, 2023 5:51 AM

    Oscars 2023: राम चरण ने मारी जबरदस्त एंट्री, पैपराजी को दिए खूब पोज

    RRR के स्टार, राम चरण ने 95वें अकादमी पुरस्कार के रेड कार्पेट पर ब्लैक एथनिक लुक में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उनकी फिल्म के गाने नाटू नाटू को एक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

  • Mar 13, 2023 5:37 AM

    दीपिका पादुकोण पहुंचीं ऑस्कर्स, ब्लैक लुक से किया इंप्रेस

    दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस किया है। दीपिका इस साल ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शिरकत कर रही हैं। वह पर्सिस खंबाटा और प्रियंका चोपड़ा के बाद ऑस्कर देने वाली तीसरी भारतीय हैं। इस दौरान दीपिका ब्लैक गाउन में रॉयल अंदाज में नजर आईं।

  • Mar 13, 2023 5:29 AM

    ऑस्कर्स में जूनियर एनटीआर का दिखा डैशिंग लुक

    आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर इस बार ऑस्कर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उनके सॉन्ग नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया है। ऐसे में इस स्टार ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक की तस्वीर फैंस के साथ ड्रॉप की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X