Oscars 2023: भारत ने जीता पहला ऑस्कर, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में मिली जीत

Oscars 2023: ऑस्कर इस बार भारत के लिए काफी खास है। इसके साथ ही अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होते ही भारत ने उम्मीद एक अनुसार इतिहास भी रच दिया है। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीता Best Documentary Short Film में अवॉर्ड इस कैटेगरी में हॉलआउट, हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट, स्ट्रेंजर एट द गेट का नाम भी शामिल था।
'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है. इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है.
'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में है। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है और कार्तिकी गोंसाल्विस की यह पहली फिल्म है, जो मानती हैं कि भारतीय कहानियों में दुनिया में पहचान बनाने की क्षमता है।
प्रियंका ने किया रिव्यू
बता दें कि जब द एलीफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुई थी उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स का रिव्यू किया था. उन्होंने इसकी खूब तारीफ की थी. प्रियंका ने लिखा था, 'इमोशन्स से भरा एक ट्रंक. मैंने हाल में ही जिन डॉक्यूमेंट्रीज को देखा उनमें से दिल छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, मुझे बहुत पसंद आई. कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बहुत-बहुत बधाई.'


Click it and Unblock the Notifications











