Oscars 2023: राजामौली की RRR को लेकर होस्ट जिमी किमेल ने कह दिया कुछ ऐसा, गुस्साए नेटिज़न्स, खूब लताड़ा

oscars-2023-host-jimmy-kimmel-calls-ss-rajamouli-s-rrr-a-bollywood-movie-netizens-furious

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 में फिल्म RRR के गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है। एक ओर जहां हर तरह इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह है, दूसरी ओर लोग ऑस्कर के होस्ट जिमी किमेल पर भी अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स को होस्ट करने वाले जिमी किमेल ने आरआरआर को इंट्रोड्यूस करते हुए उसे 'बॉलीवुड मूवी' कह दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, RRR तेलुगु सिनेमा है, यानि टॉलीवुड में बनी फिल्म है, जिसे पैन इंडिया स्तर पर बनाया गया था। ऑस्कर के स्टेज पर RRR को बॉलीवुड फिल्म कहा जाना फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया है। फैंस ने इस गड़बड़ी के लिए ट्विटर पर जिमी किमेल की आलोचना की और अपनी निराशा व्यक्त की।

खास बात है कि निर्देशक एसएस राजामौली ने गोल्डन ग्लोब्स के दौरान भी जोर देकर कहा था कि आरआरआर एक तेलुगु फिल्म है न कि बॉलीवुड फिल्म।

ट्विटर पर एक फैन अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "15 मिनट भी नहीं हुए और जिमी किमेल ने आरआरआर बॉलीवुड को कह दिया।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने निराशा जताते हुए कहा, "जिमी किमेल का कहना है कि आरआरआर एक बॉलीवुड फिल्म है, इससे आगे मैं नहीं सुन सकता, ये घटिया है।"

एसएस राजामौली निर्देशित इस मैग्नम ओपस में जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को भारत और ओवरसीज, हर जगह बेशुमार प्यार और सराहना मिली है। यह क्रिटिकली और व्यावसायिक दोनों तरह से सफल रही है। बता दें, फिल्म के नातु नातु गीत ने ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब.. दोनों पुरस्कार जीता है।

More from Filmibeat

Read more about: rrr oscar award ss rajamouli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X