..................... Oscars 2023: भारत में कब और कहां देंखे 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह, RRR भी रेस में शामिल | Oscars 2023: Here’s how and where to watch 95th Academy Awards ceremony, RRR in the race - Hindi Filmibeat

Oscars 2023: भारत में कब और कहां देंखे 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह, RRR भी रेस में शामिल

oscars-2023-here-s-how-and-where-to-watch-95th-academy-awards-ceremony-rrr-in-the-race

ऑस्कर 2023: 95वां एकेडमी पुरस्कार यानि ऑस्कर अवार्ड्स को लेकर हर तरफ चर्चा शुरु हो चुकी है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की मेजबानी जिमी किमेल द्वारा की जाएगी। बता दें, ऑस्कर में भारत के लिए यह एक बड़ा साल है।

इस साल पठान स्टार दीपिका पादुकोण शो में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक के रूप में दिखाई देंगी। वहीं, एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर ऑस्कर की दौड़ में शामिल है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म के गाने 'नातु नातु' पर लाइव परफॉर्मेंस भी दिया जाने वाला है। ऐसे में हम यहां बनाते वाले हैं कि आप यह अवार्ड भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

कब और कहां होगा ऑस्कर 2023

ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर स्थित 'डॉल्बी थिएटर' में किया जाएगा। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण रविवार रात यानि 12 मार्च को रात 8 बजे एबीसी पीटी पर लाइव किया जाएगा। हालांकि, समारोह का भारत में सीधा प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे होगा।

भारत में कहां देख सकते हैं ऑस्कर

भारत में कहां देख सकते हैं ऑस्कर

ऑस्कर 2023 भारत में दर्शकों के लिए डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा, प्रसारण एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर देखा जा सकेगा। यह शो यूट्यूब पर उनके आधिकारिक पेज https://www.youtube.com/Oscars पर भी देखने के लिए उपलब्ध होगा।

क्यों है भारत के लिए बड़ा साल

क्यों है भारत के लिए बड़ा साल

इस साल शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स (All That Breathes) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, आरआरआर ने 'नातु नातु' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया है। एसएस राजामौली, एमएम कीरावनी, राम चरण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। वहीं, समारोह में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर नातु नातु पर परफॉर्म करेंगे।

दीपिका पादुकोण भी शामिल

दीपिका पादुकोण भी शामिल

दीपिका पादुकोण को ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ता (presenter) के रूप में घोषित किया गया है। इस लिस्ट में दीपिका के साथ ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, ट्रॉय कोत्सुर, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैककार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलोव जैसे नाम शामिल हैं।

Read more about: oscars oscar award rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X