..................... OSCARS: 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने भारत के लिए जीता ऑस्कर, इतिहास रचने वालीं निर्माता गुनीत मोंगा ने क्या कहा! Oscars 2023: Guneet Monga reacts as The Elephant Whisperers' wins the Oscar, India makes history - Hindi Filmibeat

OSCARS: 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने भारत के लिए जीता ऑस्कर, इतिहास रचने वालीं निर्माता गुनीत मोंगा ने क्या कहा!

oscars-2023-guneet-monga-reacts-as-the-elephant-whisperers-wins-the-oscar-india-makes-history

Oscars 2023: ऑस्कर अवार्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है और इस साल भारत ने दो अवार्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। जहां फिल्म RRR के गाने 'नातु नातु' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड दिया गया है, वहीं, 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है।

इस जीत को लेकर निर्माता गुनीत मोंगा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। बता दें, यह ऑस्कर जीतने वाली भारतीय प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। 'द एलीफैंट विस्परर्स' को Kartiki Gonsalves ने डायरेक्ट किया है। जबकि इसे प्रोड्यूस किया है गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने।

ऑस्कर की जीत पर गुनीत मोंगा ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय रूप से पॉवरफुल और ऐतिहासिक क्षण है। भारत की दो महिलाओं के रूप में हम इस ऐतिहासिक जीत के साथ उस वैश्विक मंच पर खड़े हुए। मुझे इस फिल्म पर, इस पल पर और सिख्या एंटरटेनमेंट में अपनी अद्भुत टीम पर गर्व है, कि भारत के एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस ने ऑस्कर जीतने वाली भारतीय प्रोडक्शन की पहली भारतीय फिल्म बनने का इतिहास रचा है। मेरा दिल इस पल खुशी, प्यार और उत्साह से भरपूर है। मैं कार्तिकी की बहुत आभारी हूं, वह अद्भुत दूरदर्शी हैं। नेटफ्लिक्स ने हमें दुनिया का सबसे बड़ा मंच दिया और हमें समर्थन दिया और हर तरह से हम पर विश्वास किया। आज मैं कह सकती हूं कि भारतीय सिनेमा का भविष्य साहसी है, भविष्य यहां है।"

बता दें, 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' के साथ इस कैटेगरी में 'हॉलआउट', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट', 'स्ट्रेंजर ऐट द गेट' और 'हाव डू यू मेज़र अ ईयर' जैसी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्रीज़ नॉमिनेटेड थीं। ये पहला मौका है किसी इंडियन फिल्म ने इस कैटेगरी में ऑस्कर जीता है।

Read more about: guneet monga oscar award
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X