Oscars के मंच पर ‘नाटू-नाटू’ पर थिरके विदेशियों के कदम, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Oscars 2023: दुनिया भर में ऑस्कर अवार्ड्स का क्रेज देखने को मिलता है। फिल्मों से जुड़ा हर शख्स इस अवार्ड को अपने नाम करना चाहता है। 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह चल रहा है और इस साल भारत के लिए यह अवार्ड समारोह बेहद खास है। भारत से एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर के लिए नामांकित हुई है और यह फिल्म अंतिम दौर तक पहुंच चुकी है।
इस फिल्म के ऑस्कर जीतने की काफी ज्यादा उम्मीदें लगायी जा रही हैं। दूसरी तरफ ऑस्कर अवार्ड्स में भारत ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। 'द एलीफैंट विस्पर' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड अपने नाम पर कर लिया है। ऑस्कर के मंच पर जब दीपिका पादुकोण प्रेंजेटर आयी और अपनी स्पीट में उन्होंने एस. एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और 'नाटू-नाटू' का जितनी बार जिक्र किया, पूरे ऑडिटोरियम में उतनी बार काफी शोर सुनायी दिया।
Standing Ovation After #NaatuNaatu Performance At #Oscars 🙏🙏🙏#GlobalStarNTRatOscars @tarak9999pic.twitter.com/jPCITy1WfD
— NTR Trends (@NTRFanTrends) March 13, 2023
मिली स्टैंडिंग ओवेशन: दीपिका पादुकोण ने कहा, 'यह वो गाना है, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। अगर आप नाटू-नाटू के बारे में नहीं जानते हैं, तो अब आप जानने वाले हैं।' इसके बाद 'नाटू-नाटू' गाने पर हॉलीवुड के स्टार्स ने परफॉर्म किया। जितनी देर यह परफार्मेंस चला, पूरे ऑडिटोरियम में लगातार शोर मचता रहा। जब परफॉर्मेंस खत्म हुई तो ऑडिटोरियम में सभी ने खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन दी। इस गाने को सिंगर्स ऑस्कर के मंच पर लाइव परफार्म कर रहे थे। ट्वीटर पर इस समय 'नाटू नाटू' के लिए मिला स्टैंडिंग ओवैशन टॉप ट्रेंडिंग में है।
बार-बार अपनी स्पीच देते समय अटकी दीपिका: ऑडिटोरियम में जितनी बार 'नाटू-नाटू' का जिक्र आया, उतनी बार जबर्दस्त शोर मचा। इस वजह से बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण कई बार अपनी स्पीच देते हुए अटक भी गयी। विदेशी धरती पर किसी भारतीय गाने को इतना ज्यादा सपोर्ट मिलना निश्चित रूप से गर्व की बात है। यहीं वजह है कि इस गाने के ऑस्कर जीतने की उम्मदें और भी बढ़ गयी हैं। ऑडियंस से 'नाटू नाटू' गाने को मिल रहे सपोर्ट की वजह से ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण का चेहरा भी चमक उठा था। 'नाटू-नाटू' पर परफॉर्मेंस भी काफी जबर्दस्त और जोशिली हुई थी। इस परफॉर्मेंस के बाद पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसका वीडियो खुब वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications