Oscars 2023 : 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' ने सबसे ज्यादा 7 अवार्ड्स किये अपने नाम

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के डॉल्बी थिएटर में भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे 95वें अकादमी अवार्ड्स की घोषणा शुरू हुई थी। विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड्स की घोषणा की गयी जिसमें बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत से 'द एलिफैंट व्हिस्पर्स' और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता। लेकिन हर किसी की निगाहें बेस्ट फिल्म के ऑस्कर अवार्ड घोषणा पर टिकी हुई थी। हर कोई सांसों को थामे बस इस इंतजार में बैठा था कि कब बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड की घोषणा की जाएगी। इस कैटेगरी में फिल्म 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' ने बाजी मार ली। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कुल 7 कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड्स अपनी झोली में भरी है।
इन फिल्मों को हराकर जीता अवार्ड :
'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' ने बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर', 'एल्विस' 'द फेबेलमैन्स', 'टार', 'टॉप गन: मेवरिक' जैसी कई फिल्मों को हराकर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म के लिए ही बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिशेल योह को मिला है। 60 वर्षीया मिशेल ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गयी हैं। अपने ऑस्कर स्पीच में मिशेल योह ने कहा, 'Never give up.'
इन कैटेगरी में भी मिला अवार्ड :
'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' ने बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के साथ-साथ और भी 6 कैटेगरी में अवार्ड जीता है। इस फिल्म ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया है। 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट (द डेनियल) को मिला है। बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी में भी इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' के लिए डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट (द डेनियल) को दिया गया। 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल के लिए जेमी ली कर्टिस और की ह्यू क्वान ने 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में अवार्ड जीता है।


Click it and Unblock the Notifications













