ऑस्कर 2021: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को मिला नॉमिनेशन, इन फिल्मों के साथ रेस में शामिल
93वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानि की ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशंस की घोषणा कर दी गई है। 5 मार्च को निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने लंदन से ऑस्कर नॉमिनेशंस का ऐलान किया। खास बात है कि फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
द व्हाइट टाइगर के लिए इसके लेखक-निर्देशक रमीन बहरानी को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी और काफी चर्चित रही। फ़िल्म में आदर्श गौरव ने मुख्य भूमिका निभायी थी, जबकि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव सहयोगी किरदारों में नज़र आये थे।

ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने पर तीनों कलाकारों ने खुशी जताई है। प्रियंका ने लिखा- "हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बधाई रमीन और टीम। ख़ुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए ख़ास रहा। सब पर गर्व है।"
बता दें, इस केटेगरी में ऑस्कर जीतने की रेस में 'द व्हाइट टाइगर' के साथ 'बोराट सब्सिक्वेंट मूवीफ़िल्म', 'द फादर', 'नोमैडलैंड' और 'वन नाइट इन मायामी' भी शामिल हैं।

15 अप्रैल को ऑस्कर अवार्ड्स की घोषणा
इस साल ऑस्कर 2021 सेरेमनी, 25 अप्रैल, 2021 के दिन रखी गई है।हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन फरवरी महीने में होता है। लेकिन इस बार महामारी के कारण इसे अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया।

23 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस
इस बार कुल 23 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 10 नॉमिनेशन फिल्म MANK को मिले हैं। इसके अलावा The Father को 7 नॉमिनेशन, जबकि Nomadland, Sound Of Metal, Minari, Judas And The Black Messiah और Trial Of The Chicago Seven को छह-छह कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।

लाइव स्ट्रीम होगा ऑस्कर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोमवार को ऑस्कर नॉमिनेशंस को प्रजेंट किया। 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 25 अप्रैल को होगी। इस समारोह को इस बार एकसाथ कई जगहों से लाइव किया जाएगा।

नॉमिनेशन की केटेगरी
नॉमिनेशन्स कि बात करें इन तमाम केटेगरी की घोषणा की गई है- बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डाइरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, सपोर्टिंग एक्टर, सपोर्टिंग एक्ट्रेस, अडेप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, ऑरिजनल सॉन्ग,कॉस्टयूम डिजाइन, एनिमेटेड फीचर फिल्म,मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग, विजुअल इफेक्ट्स,बेस्ट सिनेमेटोग्राफी,बेस्ट फिल्म एडिटिंग,बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन,बेस्ट साउंड,बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म,डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, डॉक्यूमेंट्री फीचर, लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म, ऑरिजनल स्कोर, कॉस्ट्यूम डिजाइन..

द व्हाइट टाइगर
बता दें, इससे पहले द व्हाइट टाइगर के लिए मुख्य कलाकार आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) की बेस्ट एक्टर केटेगरी में नामांकन मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











