ऑस्कर 2021 विनर्स की पूरी लिस्ट: नोमाडलैंड का बोलबाला, जीते 3 अवार्ड, इरफान खान को किया गया याद
93वें ऑस्कर अवॉर्ड हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में घोषित किए गए। इस साल ऑस्कर में फिल्म नोमाडलैंड का बोलबाला रहा। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है।
ऑस्कर्स इन मेमोरियम सेक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम कर चुके अभिनेता इरफान खान को श्रद्धांजलि दी गई। इरफान खान के अलावा सिसली टायसन, क्रिस्टोफर प्लमर और स्टार्स चैडविक बोसमैन को भी याद किया गया।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में कोरोना महामारी के बीच दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म समारोह ऑस्कर्स का आयोजन किया गया। इस बार ये समारोह दो जगहों पर - डॉल्बी थिएटर और यूनियन स्टेशन - में आयोजित हुआ। साथ ही ब्रिटेन के कलाकारों के लिए लंदन में भी एक स्थान तय किया गया है और पेरिस में एक हब बनाया गया है।
इस साल बेस्ट फ़िल्म के लिए द फ़ादर, जुडाज़ एंड ब्लैक मेसीहा, मैंक, मिनारी, नोमाडलैंड, प्रॉमिसिंग यंग वुमन, साउंड ऑफ़ मेटल और द ट्रायल ऑफ़ शिकागो 7 को नॉमिनेशन मिला था।
यहां देंखे विनर्स की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











