ऑस्कर 2020: फिनीक्स ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, यहां जानें विनर्स की पूरी LIST
Oscars 2020, Oscars 2020 winners, Oscars 2020 best actor, best actor oscar, best film oscar, best director, ऑस्कर 2020, ऑस्कर्स 2020 के विजेता, बेस्ट एक्टर ऑक्सर, बेस्ट फिल्म ऑस्कर, बेस्ट डाइरेक्टर ऑस
ऑस्कर 2020 का इंतज़ार ख़त्म हो चुका है और लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। पूरी दुनिया की निगाहें ऑस्कर पर टिकी हुई थीं। अब जबकि अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है, सभी विनर्स और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म जोकर के लिए वॉकीन फिनीक्स जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म 1917 को तीन ऑस्कर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
अभिनेता ब्रैड पिट ने फ़िल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ख़िताब जीता है। वहीं, मैरिज स्टोरी के लिए लॉरा डर्न को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 'टॉय स्टोरी 4' ने बेस्ट एनिमेटेडे फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार जीता है और एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म कैटेगरी में 'हेयर लव' ने बाजी मारी है।

डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर कैटिगरी में 'अमेरिकन फ़ैक्ट्री' को ऑस्कर दिया गया है। वहीं, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड 'जोजो रैबिट' को मिला। बहरहाल, यहां जानें विनर्स की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











