Oscars 2018: सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, जानें रेस में कौन सी फिल्म और किसने मारी बाजी
इंटरटेमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो शुरू हो चुका है। 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह कैलीफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर की मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर मौजूद हैं। वहीं फैंस की नजरें भी इस अवॉर्ड शो में दिए जाने वाले बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर्स अवॉर्ड्स पर टिकी हुई हैं।
बता दें कि ऑस्कर के लिए शेप ऑफ वॉटर फिल्म को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इस बार ऑस्कर के लिए 9 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। डनकर्क, गेट आउट जैसी 9 फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। इस बार शो को जिमी किमेल की होस्टिंग से ऑस्कर की शुरुआत हुई है। इससे पहले जिमी इससे पहले 89वां ऑस्कर अवॉर्ड भी होस्ट कर चुके हैं।

बता दें कि ऑस्कर के इतिहास में ये पहली बार होगा कि जब ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। वहीं जेनिफर लॉरेंस और फोस्टर की जोड़ी बेस्ट एक्ट्रेस का नाम अनाउंस करेगी,जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी। आगे जानें कौन सी फिल्म रेस में निकली आगे कौन बना बेस्ट एक्टर-


Click it and Unblock the Notifications











