Oscars 2018 Live: जानें इस साल किसके नाम रहा अवॉर्ड, कौन बना बेस्ट
मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो यानी Oscars शुरू हो चुका है। कैलीफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हो रहा है। जहां एक तरफ रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज के बीच सबसे खूबसूरत दिखने की होड़ है वहीं दूसरी तरफ कई फिल्में और एक्टर्स बेस्ट बनने की रेस में लगे हुए हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर की मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर पहुंची हैं।
[Oscars 2018: सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, जानें रेस में कौन सी फिल्म और किसने मारी बाजी]
बता दें कि इस बार बेस्ट फिल्म के लिए 9 फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला है। अवॉर्ड शुरू होने से पहले ही कुछ फिल्मों के अवॉर्ड जीत लेने के कयास शुरू हो गए थे। वहीं इन कयासों पर अवॉर्ड के एनाउंसमेंट के साथ ही विराम लग गया है। बता दें कि ऑस्कर के लिए शेप ऑफ वॉटर फिल्म को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इस बार ऑस्कर के लिए 9 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

इस बार शो को जिमी किमेल की होस्टिंग से ऑस्कर की शुरुआत हुई है। इससे पहले जिमी इससे पहले 89वां ऑस्कर अवॉर्ड भी होस्ट कर चुके हैं। बता दें कि ऑस्कर के इतिहास में ये पहली बार होगा कि जब ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। आगे जानें कौन सी फिल्म रेस में निकली आगे कौन बना बेस्ट एक्टर पूरी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications











