ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने करण जौहर के साथ मिलाया हाथ, सुपरहिट पार्टनरशिप की शुरुआत!

oscar-winning-producer-guneet-monga-kapoor-announce-strategic-content-partnership-with-karan-johar

Dharma Productions and Sikhya Entertainment partnership: भारत की दो लीडिंग प्रोडक्शन हाउस - धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने स्क्रीन पर ताज़ा और मजबूत कंटेंट देने के लिए कॉन्टेंट साझेदारी की घोषणा की है। कोई शक नहीं कि ये सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प खबर है।

दोनों प्रोडक्शन हाउस फीचर फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में कई प्रोजेक्टस का निर्माण करने के लिए अपनी-अपनी विशेषज्ञता को सामने लाएंगे। इससे पहले ये दोनों प्रोडक्शन हाउस फिल्म 'द लंचबॉक्स' के लिए साथ आए थे, जिसे भारत के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तारीफ मिली थी।

दो बड़े प्रोडक्शन हाउस की बनी जोड़ी

धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा ब्रांड है, जिसका मेनस्ट्रीम हिट फिल्में बनाने का एक गहरा इतिहास है और सिख्या एंटरटेनमेंट इंडिपेंडेंट सिनेमा में लीडर है और हाल ही में अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म The Elephant Whisperers के निर्माता हैं।

करण जौहर हैं उत्साहित

धर्मा प्रोडक्शंस के फाउंडर करण जौहर ने कहा, "हम सिख्या एंटरटेनमेंट के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने हमेशा दर्शकों को प्रेरित करने, मनोरंजन करने और चुनौती देने के लिए कहानी कहने की शक्ति में विश्वास किया है। इस पार्टनरशिप के साथ, हमारे पास नए कॉन्टेंट बनाने और अलग अलग कहानियों को बताने के लिए हमारे साझा जुनून को एक साथ लाने का अवसर है।"

गुनीत मोंगा नए सफर के लिए हैं रोमांचित

वहीं, सिख्या एंटरटेनमेंट की गुनीत मोंगा कपूर ने कहा, "हम भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के साथ पार्टनरशिप करने और प्रभावशाली और अविस्मरणीय सिनेमा बनाने के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता को एक साथ लाने के लिए रोमांचित हैं। हम मानते हैं कि हम सीमाओं को लांघ सकते हैं, नए और आकर्षिक कहानियां दे सकते हैं जो हर जगह दर्शकों के दिलों और दिमाग पर कब्जा कर लेंगी। हम शुरुआत करने और यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि यह रोमांचक साझेदारी हमें कहां ले जाती है।"

More from Filmibeat

Read more about: guneet monga karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X