..................... कॉस्ट्यूम ड‍िजाइनर भानु अथैया का निधन, जीता था भारत के ल‍िए पहला ऑस्‍कर अवॉर्ड oscar winning costume designer bhanu athaiya passed away famous for lagaan swades film - Hindi Filmibeat

कॉस्ट्यूम ड‍िजाइनर भानु अथैया का निधन, जीता था भारत के ल‍िए पहला ऑस्‍कर अवॉर्ड

गुरुवार को भारत की मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थी। भानु अथैया ने देश को कई बार गर्व महसूस करवाया है। भानु अथैया ने भारत के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। उन्हें भारतीय कॉस्टूयम डिजाइन के लिए जाना जाता था। उन्होंने इस क्षेत्र में खूब नाम कमाया और वह बड़ी विरासत छोड़कर गई हैं।

भानु अथैया ने देश को पहला ऑस्कर दिलवाया था। उन्होंने साल 1983 में आई डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीता था। उन्हें ये ऑस्कर बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए मिला था। अपनी इसी शैली के साथ उन्होंने सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जैसे लगान और स्वदेस जैसी प्रमुख फिल्में उनकी करियर की यादगार हैं।

bhanu athaiya

बात करें भानु अथैया के सम्मान की बात करें तो उन्हें ऑस्कर के अलावा 2 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने आखिरी बार आमिर खान की लगान और शाहरुख खान की स्वदेस के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।

बता दें साल 2012 में भानु अथैया ने ऑस्कर अवॉर्ड को लौटाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार और उनका परिवार इस अमूल्य अवॉर्ड को रखने में सक्षम नहीं है। ये अमूल्य सम्मान ऑस्कर संग्रहालय में ही सुरक्षित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X