Honey Singh Birthday: हनी सिंह के जीवन पर बनेंगी डॉक्यूमेंट्री, ऑस्कर विजेता जल्द शुरु करेंगी काम

Honey Singh Birthday

Honey Singh Birthday: आज मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो जाहिर है कि हर तरफ रैपर को सभी जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो ऑस्कर विजेता गुनीता मोंगा अब हनी सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने जा रही हैं, इसको लेकर जल्द ही काम शुरु होगा।

सूत्रों की मानें तो, हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। उससे भी दिलचस्प बात यह है कि इस डॉक्यू फिल्म को बनाने का बीड़ा ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने उठाया है। गुनीता मोंगा को इसके लिए नेटफ्लिक्स का भी सपोर्ट मिल गया है। हनी सिंह पर आधारित फिल्म को गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा, इसका निर्देशन मोजेज सिंह करेंगे।

वहीं आपको बता दे कि रैपर के जीवन पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म के जरिए फैंस रैपर की जिंदगी से रूबरू हो सकेंगे। यह हनी सिंह और उनके चाहने वालो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं, जो कि सामने आ चुकी हैं। गौरतलब है कि हनी सिंह की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं।

बता दें कि मूल रूप से दिल्ली के हनी सिंह ने वर्ष 2003 में इंडस्ट्री में अपने कदम बढ़ाए थे। उन्होंने बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट शुरुआत की फिर वह भांगड़ा और हिप हॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर बने। धीरे-धीरे उन्होंने अपने गानों के जरिेए फैंस को दीवाना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंन देसी कलाकार, ब्लू आइज, डोप शोप और ब्राउन रंग जैसे तमाम हिट गाने बॉलीवुड को दिए हैं।

जाहिर है कि यह हनी सिंह के पूरे जीवन पर तो, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हनी सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ पर भी प्रकाश डाला जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों की झलक भी देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X